
बॉलीवुड सितारे अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर तो अपनी छाप छोड़ ही देते हैं। इसके अलावा जब भी अपने चाहने वालों से मिलते हैं, तो उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट होती हैं और वो बेहद प्यार से सभी से मिलते हैं। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में बहुत से ऐसे सितारे हैं जिनके पास नाम है, शोहरत है और भरपूर पैसा है लेकिन फिर भी सुकून की जिंदगी जीने के लिए मोहताज है।
करोड़ों अरबों की संपत्ति होनें के बाद भी वो किसी ना किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, ऐसे स्टार्स की ज़िंदगी का हर एक दिन गंभीर बीमारी के साये में बीत रहा है। आज हम आपको उन्ही सितारों के बारे में बता रहे हैं जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर डायबिटीज से पीड़ित हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यू में खुद किया। सोनम इस बीमारी से टीन एज से ही जूझ रही हैं। हालांकि वो अपने आप को फिट रखने के लिए योगा के अलावा मेडिकेशन पर हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ट्राईजेमिनल न्यूरॉल्जिया नामक बीमारी से जूझ चुके हैं, जिसका उन्होंने लंबा ट्रीटमेंट लिया। वे अब भी अक्सर इसके ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जाते हैं। ये एक न्यूरोपैथिक डिसऑर्डर होता है, जिसमें इंसान के चेहरे के कई हिस्सों (सिर, जबड़ा आदि) में बहुत दर्द होता है। सलमान पिछले 9-10 सालों से इस बीमारी से पीड़ित हैं। हालांकि, उन्हें इस बीमारी से पूरी तरह राहत अब भी नहीं मिली।
अमिताभ बच्चन
बिग बी की बात करें तो उन्हें केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि वो कई बीमारियों से पीड़ित हैं। 37 साले पहले फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में उनका लीवर बुरी तरह से डैमेज हुआ था। जिसका असर आज भी खत्म नहीं हुआ, उन्हें अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है।
बता दें कि उन्हें हेपेटाइटिस-बी हुआ था, जिसके चलते उनके लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब हो गया है। इसके अलावा वो अस्थमा, लिवर सिरोसिस, टीबी, डाइवर्टिक्युलाइटिस ऑफ स्मॉल इंटेस्टाइन जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं।
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को हड्डियों की दिक्कत रहती है। इसमें दर्द रीढ़ की हड्डी से शुरू होता है और धीरे-धीरे शरीर के बाकी अंगों में दर्द होने लगता है।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। दीपिका अपनी इस बीमारी के बारे में कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं। दीपिका ने बताया था कि कुछ महीनों तक उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि उन्हें क्या हुआ है, जो कि उनके लिए सबसे मुश्किल था। एक्ट्रेस ने कहा था कि यह ऐसी बीमारी है जो किसी भी प्रोफेशन, किसी भी जेंडर और दुनिया के किसी भी हिस्से में हो सकती है।
अजय देवगन
एक्शन हीरो अजय देवगन टेनिस एल्बो बीमारी से पीड़ित हैं। कई बार एक्टर को शूटिंग के दौरान भी अचानक दर्द का सामना करना पड़ता है। इस दर्द की वजह से अजय देवगन की हालत इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है कि एक्टर कई बार शूट भी नहीं कर पाते।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान भी डिप्रेशन का शिकार रह चुके हैं। दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के समय शाहरुख के कंधे में चोट लग गई थी, जिसकी बाद में उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि कंधे की सर्जरी के बाद कुछ समय के लिए वो डिप्रेशन में थे।
यामी गौतम
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम स्किन से जुड़ी बीमारी से जूझ रही हैं, जिसे उन्होंने अब अपना लिया है। दरअसल, वो स्किन कंडीशन केराटोसिस पिलारिस से पीड़ित हैं, जिसमें आपकी त्वचा पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। यामी को चेहरे के इन दानों को छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करना पड़ता है। उन्होंने खुद के इस बीमारी से ग्रसित होने का खुलासा खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर किया था।
रितिक रोशन
20 साल की उम्र में रितिक स्कोलियोसिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी के चलते उन्हें डांस करने और दौड़ने की अनुमति नहीं थी। बीमारी का पता लगने के एक साल बाद रितिक ने दौड़ने का मन बनाया और धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाने लगे। लगातार दौड़ते हुए रितिक ने खुद इस बीमारी से छुटकारा पा लिया।