विशेष

अशनीर ग्रोवर: Bharat Pay के सह-संस्थापक, कुल संपत्ति है 21,300 करोड़, जानें कैसे करते हैं खर्च

शार्क टैंक इंडिया से चर्चे में आए 39 वर्षीय अश्नीर ग्रोवर फिनटेक फर्म भारतपे के को-फाउंडर और सीईओ हैं। अश्नीर ग्रोवर अपने बड़े बिज़नस और बुद्धि के लिए जाने जाते हैं। बेहद कम समय में अश्नीर ग्रोवर ने वह स्थान हासिल कर लिया है जिस तक पहुँच पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है।

इन दिनों भारत पे के संस्थापक अश्नीर ग्रोवर रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया को जज कर रहे हैं। इसके चलते वह एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। ऐसे में लोग अश्नीर के परिवार के बारे में उनकी नेट वर्थ के साथ ही उनसे जुड़ी हर एक बात जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको अश्नीर ग्रोवर के बारे में सब कुछ बताते हैं।

IIT दिल्ली से की पढ़ाई 

अशनीर ग्रोवर का जन्म 14 जून 1982 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली और भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली ने अश्नीर ग्रोवर का चयन 450 स्टूडेंट्स में से किया था। वे सिलेक्टेड 5 स्टूडेंट्स में से एक थे। अश्नीर की योग्यता के चलते एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस भेजा गया। अश्नीर चुने गए 6 विद्यार्थियों में से एक थे। वहां अश्नीर ग्रोवर को स्कोलेर्शिप के रूप में फ्रांस दूतावास से € 6000 मिले थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashneer Grover (@ashneer.grover)

इन कंपनियों में कर चुके हैं काम 

अश्नीर ग्रोवर 2006 से 2013 तक कोटक फाइनेंसिंग बैंक में काम कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने मार्च 2015 तक अमेरिकन एक्सप्रेस के कॉर्पोरेट विकास के निदेशक के रूप में काम किया। अश्नीर स्टार्ट-अप्स के पोटेंशियल को समझते थे इसलिए उन्होंने ग्रोफर्स से जुड़ने का फैसला लिया। अश्नीर के इस फैसले से उनके माता –पिता को आपत्ति होना स्वाभाविक था।

आखिर अपनी अच्छी खासी नौकरी को छोड़कर भला स्टार्ट-अप से कौन जुड़ना चाहेगा। लेकिन, अश्नीर स्टार्ट-अप की दुनिया में कदम रखना चाहते थे जिसके चलते एमेक्स की नौकरी छोड़कर 2015 में ग्रोफर्स से जुड़ गए। उन्होंने 2015 से अगस्त 2017 के बीच ग्रोफ़र्स में भी काम किया था। इसके बाद नवंबर 2017 से लेकर अक्टूबर 2018 तक अश्नीर ग्रोवर पीसी ज्वैलर लिमिटेड में कार्यरत रहे।

क्या है भारत पे 

भारत पे अश्नीर ग्रोवर द्वारा 2018 में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी छोटे व्यापारियों को न केवल यूपीआई से पेमेंट करने की सुविधा देती है बल्कि उन्हें लोन भी मुहैय्या कराती है। भारत के द्वारा किसी को भी कहीं भी पैसा भेजा जा सकता है और साथ ही किसी चीज का पेमेंट भी किया जा सकता है। भारत में भारत पे को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वर्तमान में प्ले स्टोर पर इस एप्लिकेशन को 1 करोड़ से अधिक डाउनलोड किया जा चुका है। अब अश्नीर एक बड़े निवेशक के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने करीब 50 से भी अधिक कम्पनीज में इन्वेस्टमेंट किया हुआ है।

उतार-चढ़ावों से भरा रहा अश्नीर का जीवन 

आज सफलता के जिस शिखर पर अश्नीर हैं वो लाखों-करोड़ों के लिए सपने से ज्यादा कुछ भी नहीं है। इसी के चलते अश्नीर शार्क टैंक इंडिया में जज और मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। अश्नीर का जीवन कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है जिसकी शुरुआत एक बड़ी कंपनी को छोड़ने से हुई थी। ऐसे भी कई मौके आए जब अश्नीर ने खुद को बेहद अकेला पाया लेकिन हार मानना उन्होंने नहीं सीखा था। अश्नीर के आत्मविश्वास का ही परिणाम है कि वे एक स्टार्टअप को सफल कर पाए और अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए।

संपन्न परिवार से हैं 

अश्नीर ऐसे परिवार से हैं जहां पढ़ाई और पद दोनों ही मायने रखते हैं। अश्नीर के पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट और मां अध्यापिका हैं। अपनी ही तरह वे अपने बेटे को भी स्थाई नौकरी में देखना चाहते थे। अश्नीर को कभी भी सामाजिक या आर्थिक रूप से किसी तरह की कमी नहीं हुई।

पत्नी भी है बिज़नेसवुमन 

उनकी पर्सनल लाइफ पर नजर डाले तो अश्नीर ग्रोवर की पत्नी का नाम माधुरी जैन ग्रोवर है। माधुरी जैन एक बिज़नेसवुमन है। अश्नीर अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वह दिल्ली के पंचशील पार्क में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके आलिशान बंगले की कीमत करीब 30 करोड़ हैं। उनके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है।

इतनी है नेट वर्थ 

अश्नीर ग्रोवर की नेट वर्थ करीब 500 करोड़ रुपए बताई जाती है। वे कई कंपनियों में निवेश कर चुके हैं और इनसे उन्हें अच्छी खासी कमाई भी होती है।

Related Articles

Back to top button