धार्मिक

राशिफल 7 फरवरी: आज 4 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, नौकरी में तरक्की के हैं योग

आज हम आपको सोमवार 7 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूर्ण होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार का माहौल शांत रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। विशेष लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ दे सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किस्मत पूरा साथ देगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा व्या।पार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपके कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। परिवार वालों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। संतान की तरफ से चिंता कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। शिक्षकों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलेगी। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन हंसी खुशी व्यतीत होगा। संतान की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। रोजगार की दिशा में किये गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फायदा भी मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। आप अपने पैसों को किसी न किसी रूप में निवेश कर सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पहले किए गए कामों का नतीजा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कैरियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित कर सकते हैं। कामकाज में मनचाहा परिणाम हासिल होगा। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। कुछ पुरानी योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए दिन संतोषजनक परिणाम लेकर आया है। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। वाहन चलाते समय थोड़ा संभल कर रहना होगा अन्यथा चोट लग सकती है।

Related Articles

Back to top button