अजब ग़जब

फ्लाइट में दिया बच्चे को जन्म तो, कौन से देश की मिलती हैं नागरिकता, यहां जाने

जब बात देश की नागरिकता की आती है। हम यहीं कहते हैैं कि हम जहां पैदा हुए हैं बस वहीं के हम नागरिक है। कई मायमों में यह बात सहीं भी है। आप जहां जन्म लेते हो आपकोे उसी देश की नागरिकता मिल जाती है। लेकिन तब क्या होता है जब आप किसी देश में नहीं बल्कि आसमान में ही हो। तब आपको किस देश का नागरिक माना जाएगा।

आपके मन भी ये सवाल तो आता ही होगा। आज हम भी आपके इस सवाल का जबाव लेकर आपके पास आए हैं। वैसे तो किसी भी देश की नागरिकता पाने के अपने अपने मायने और अलग अलग नियम होते हैं।

फ्लाइट में सफर के दौरान दिया जन्म तो…

आमतौर पर महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में फ्लाइट का सफर नहीं करती है। जबकि हमारे देश में तो सात महीने या उससे ज्यादा समय से प्रेग्नेंट महिला फ्लाइट में सफर नहीं कर सकती। लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में ऐसा करने की भी नौबत आ ही जाती है। ऐसे में जब कोई महिला दो देशों के बिच सफर करने के दौरान बच्चे को जन्म देती है। तो सबसे बड़ी समस्या खड़ी होती है जन्मस्थान की।

ऐसे हालातों में फ्लाइट जहां उठ रही है उस देश की सीमा जानने की जरुरत होती है। यानी कि अगर महिला दुसरे देश की सीमा को पार कर वहां अपने बच्चे को जन्म देती है। तो बच्चे की बर्थ प्लेस भी वहीं जगह कहलाती है। इसके अलावा बच्चे के माता पिता जिस देश के नागरिक होते हैैं।

फ्लाइट में हुआ था बच्ची का जन्म

बच्चे को उस देश की भी नागरिकता मिल जाती है। हालांकि कई देशों में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है ऐसे में बच्चे के लिए किसी देश की ही नागरिकता को मान्य माना जाता है। आपने ऐसे कई किस्से भी सुने ही होंगे, जहां फ्लाइट के उड़ते समय ही कोई महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया हो।

अमेरिका का यह मामला तो आपको याद होगा ही। जहां एक महिला ने नीदरलैंड से अममेरिका का सफर करने के दौरान फ्लाइट में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। ऐेसे में अमेरिका सीमा में आने वाद बच्चे का जन्म होने पर बच्चे को अमेरिका की नागरिकता मिल गई। जिसके बाद उस बच्ची के पास नीदरलैंड और अमेरिका दोनों की ही नागरिकता हो गई।

Related Articles

Back to top button