बॉलीवुड

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को जीवनभर रहा इस बात का मलाल, पिता की इच्छा नहीं कर पाईं पूरी

भारत रत्न, स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। तब से वो लगातार संघर्ष ही कर रही थीं लेकिन आख़िरकार वह जिंदगी से जंग हार गईं। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है।

लता जी के निधन की खबर पूरे देश और हिंदी सिनेमा के लिए यह स्तब्ध कर देने वाली खबर है। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय गायिका थीं। उन्होंने करीब 6 दशक तक अपने सुरों के जरिये राज किया है। उनकी आवाज का जादू जहां सरहद पर खड़े जवान में जोश की लहर को दौड़ा देता है, तो वहीं उनके गाने सुनकर लोगों की आंख में आंसू भी आ जाते हैं।

lata mangeshkar

इतनी महान गायिका होने के बावजूद लता जी को हमेशा एक बात का दुख रहेगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया। अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाली लता मंगेशकर की पहचान भारतीय सिनेमा पार्श्व गायिका के रूप में रही।

उनके पिता जी एक क्लासिकल गायक थे और लता जी ने बहुत छोटी उम्र से ही शास्त्रीय संगीत सीखना शुरु कर दिया था। लता जी को अपने जीवन में किसी बात का अफसोस नहीं रहा। उन्होंने कभी भी अपने रियाज में कोताही नहीं बरती लेकिन सिनेमा में गाने के चलते लता जी को इस बात का दुख जरूर रहा कि शास्त्रीय संगीत से वह दूर हो गईं।

शुरुआत में कई संगीतकारों ने उनकी पतली आवाज के लिए गाने का काम देने से साफ मना कर दिया लेकिन इरादे की पक्की लता लगातार गाने में अपनी आवाज देने की कोशिश करती रहीं। धीरे-धीरे अपनी लगन और प्रतिभा के बल पर आपको काम मिलने लगा। लता जी को सर्वाधिक गीत रिकार्ड करने का भी गौरव प्राप्त है। फ़िल्मी गीतों के अलावा इन्होने ग़ैरफ़िल्मी गीत भी बहुत खूबी के साथ गाए हैं। वह अपने करियर में 30 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।

गौरतलब है कि लता मंगेशकर ने साल 1945 में फिल्म बड़ी मां से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने जननी जन्मभूमि तुम मां हो बड़ी मां गाना गाया था। लता मंगेशकर ने लास्ट साल 2009 में आई फिल्म जेल के दाता सुन ले गाना गाया था। बता दें कि लता ने हिंदी के अलावा बंगाली, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, ओड़िया और गुजराती जैसी भाषा में भी गाने गाए हैं।

Related Articles

Back to top button