समाचार

फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी, सुहागरात मनाई तो किन्नर निकली युवती, अब कर रही ऐसी मांग

शादी हर शख्स के लिए खास पल होता है। इसके सपने वह बरसों पहले से देखना शुरू कर देता है। एक लड़की की तरह लड़के की भी अपने जीवनसाथी को लेकर कुछ इच्छाएं होती है। खासकर सुहागरात को लेकर लड़के अक्सर बड़े उत्साहित होते हैं। लेकिन क्या होगा जब सुहागरात वाली रात आपको ये पता चले कि आपकी नई नवेली दुल्हन एक महिला नहीं बल्कि किन्नर है। यकीनन ये जानकर आपको 440 वॉल्ट का झटका लगेगा।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लक्सर में रायसी चौकी के एक गांव में युवक को इस समय जोरदार झटका लगा जब उसकी नई नवेली बीवी एक किन्नर निकली। हैरत की बात ये थी कि यह शख्स की लव मैरिज थी। इस प्रेम कहानी की शुरुआत सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। फ़ेसबुक पर शख्स की दोस्ती एक लड़की से हुई।

शख्स ने बताया कि बहुत समय पहले उसके पास एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसमें अकाउंट में लड़की का नाम लिखा हुआ था। शख्स ने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की और फिर दोनों में बातचीत होने लगी। जल्द दोनों में प्यार हो गया। युवक ने लड़की समझकर उस किन्नर से शादी कर ली। लेकिन जब सुहागरात की बारी आई तो किन्नर की पोल खुल गई। युवक को बहुत हैरानी हुई।

शादी के बाद लड़की निकली किन्नर

अब युवक शादी तोड़ने की जिद करने लगा। लेकिन किन्नर शादी तोड़ने के बदले उससे पैसे मांगने लगा। यह किन्नर हरियाणा के हिसार शहर का रहने वाला है। वह खुद शादी के लिए लक्सर आया था। यहां एक मंदिर में दोनों ने फेरे लिए थे। लेकिन अब युवक किन्नर के गले पड़ गया है। शादी तोड़ने के बदले 5 लाख रुपए मांग रहा है।

इस पूरे मामले से परेशान युवक अपनी शिकायत लेकर थाने भी गया। यहां उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट के अनुसार पीड़ित युवक ने फिलहाल मौखिक रूप से ही जानकारी दी है। जब लिखित में शिकायत लिखवाएगा तो गहरी जांच करवाई जाएगी। कानूनी नियमों के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

फिलहाल ये पूरे मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इस मामले पर चटखारे भी ले रहे हैं। वहीं कुछ इसे गंभीर मामला बताते हुए युवक के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। बताते चलें कि इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? यदि आपके साथ ऐसा हो जाए तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

Related Articles

Back to top button