विशेष

62 की उम्र में नीना गुप्ता ने चढ़ लिया मुश्किल पहाड़, मीडिया से कहा ‘हिम्मत कर ही ली’

अपने खूले विचारों को लेकर जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अब अपनी फिटनेस के लिए भी सोशल मीडिया पर छा रही है। हाल ही में नीना गुप्ता ने बर्फीले चिकने पहाड़ पर चढ़ाई की है। नीना ने 62 की उम्र में इस पहाड़ पर चढ़ाई कर यह साबित कर दिया की अगर आप फिट हैै तो आपकी उम्र आपको कुछ भी हासिल करने से नहीं रोक सकती।

 

नीना ने अपने सोशल मीडिया पर बर्फीले पहाड़ो पर चढ़ाई का वीडियो पोस्ट किया। सिर्फ इतना ही नही नीना ने अपने इस वीडियो के जरीए कई लोगों को मोटिवेट भी किया है। बता दें कि नीना इन दिनों छुट्टियां मनाने अपने घर नैनीताल गई हुई है। घर जाते हुए नीना ने रास्ते में मुक्तेश्वर के दर्शन किए। यहां से अपने घर की ओर जाते हुए नीना को इस पहाड़ी से गुजरना पड़ा।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण नीना के नैनीताल में उनके घर तक का रास्ता बर्फ से ढक गया है। जिसके कारण वहां गाड़ी का जाना भी मुश्किल हैै।

इसी लिए नीना को अपने घर तक पहुंचने के लिए नीना को पैदल ही पहाड़ी पर चलना पड़ा। बर्फबारी होने के से मौसम में काफी ठंडक बनी हुई है। जिसका ध्यान रखते हुए नीना ने जैकेट, शूज, सॉक्स पहन कर खूद को अच्छी तरह से कवर किया हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

बर्फ से बनाई स्नो वुमन 

पहाड़ी को पार करते हुए नीना ने एक वीडियो भी बनाया। जिसे उन्होंने एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया। नीना के वीडियो के साथ लिखा हुआ कैप्शन लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए काफी है। अपने कैप्शन में नीना ने लिखा कि हिम्मत कर ही ली। इन वीडियो में नीना हाथो में स्टीक लिए पहाड़ी पर चलते हुए दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने घर पहुंच कर बर्फ से एक स्नो वुमन भी बनाई।

नीना का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। नीना के इन वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। तो वहीं सैकड़ों लोगों ने नीना के इस वीडिया पर कमेंट भी किया है। नीना के वीडियो में जहां एक यूजर ने लिखा कि जो हिम्मत करता है, उसकी मदद खुद खुदा करता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मैैं आपके वीडियो को काफी एंजोय कर रहा हुं।

बधाई हो से मिला फेम 

नीना ने अब तक कई फिल्मों में अहम भूमिका में किरदार निभाएं हैैं, आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो में आयुष्मान की मां की भूमिका अदा करने के बाद से नीना की पॉपूलरीटी और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा नीना ने थियेटर और आर्ट फिल्मों से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड के साथ साथ नीना ने विदेशी फिल्मों में भी काम किया हैै।

Related Articles

Back to top button