विशेष

सोशल मीडिया पर छाया अनीता हसनंदानी का बेटा, लाइक-कमेंट्स करते नहीं थक रहे लोग

40 की उम्र में एक्ट्रेस बनी मां, अब बेटे के पहले जन्मदिन पर किया जमकर सेलिब्रेशन

टीवी की सबसे नामचिन अदाकारा अनीता हसनंदानी कभी नागिन के अंदाज में अपने दर्शकों का दिल जीतती आई है तो कभी नेगेटिव रोल में होकर भी अपने दिलकश अंदाज से लोगों के दिलों को जीता है। टीवी के साथ साथ अनीता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैै। सोशल मीडिया पर अनिता अपने फेंस के लिए फनी वीडियो क्रिएट करती रहती है।

पहले जन्मदिन पर शेयर किया फोटो

अनीता अपने पति रोहित रेड्डी और बेटे आरव के साथ भी सोशल मीडिया पर वीडियो डालती रहती है। हाल ही में अनीता ने अपने बेटे आरव का पहला जन्मदिन मनाया है। अपने बेटे के जन्मदिन के फोटोज अनीता ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए हैैं। फोटो पोस्ट करने के साथ ही अनिता ने कैप्शन में एक बड़ा सा नोट भी लिखा।

अनीता के बेटे के जन्मदिन के फोटोज के सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचाने लग गई। फोटोज के आते ही अनीता के फेंस उन्हें अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। कमेंट में लोग आरव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनीता ने बेटे आरव का जन्मदिन अपने ही घर पर मनाया था।

40 की उम्र में बनी थी मां

आपको बता दें कि 8 साल पहले अनीता ने बिजनेस मैन रोहित रेड्डी से शादी कर ली थी। शादी के सात साल बाद अनीता और रोहित को माता पिता बनने की खुशी मिली थी। अनिता ने 40 साल की उम्र में बेटे आरव को जन्म दिया था। लोग अनीता को उनके अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि उनके दिलकश अंदाज के लिए भी काफी पसंद करते हैं।

फिल्मों में नहीं चला सिक्का लेकिन टीवी की दुनिया में छा गई अनीता 

टीवी शो हो या कोई इवेंट अनीता का फैशनसेंस और स्टाइलिश अंदाज हमेशा ही लोगों की दिलों की धड़कन बना है। करियर की बात करे तो अनीता कई सालों से इंडस्ट्री में बनी हुई है। करियर के शुरुआती दौर में अनीता ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया था, हालांकि उस समय अनीता को वो कामयाबी नहीं मिल सकी, लेकिन टीवी शोज के अनीता के अभिनय का जादु चल गया।

टीवी पर अनीता ने कभी सौतन कभी सहेली, कोई अपना सा, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन, ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, नागिन-3 और नागिन 4 में काम किया है। जिसके लिए अनीता को काफी सराहा भी गया है।

ये हैं मोहब्बतें टीवी सिरियल अनीता की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट रहा है। इस शो के बाद से अनीता घर घर में मशहूर हो गई। हालांकि यहां अनीता को नेगेटिव रोल मिला था। लेकिन अपने अभिनय और स्टाइल के चलते अनीता को काफी पसंद किया गया।

Related Articles

Back to top button