बॉलीवुड

शादी के बाद बदल गई दीपिका पादुकोण की जिंदगी, ससुराल और मायके में बताया फर्क 

बॉलीवुड में अपने अभिनय का डंका बजाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोडियों में से एक हैं। या यूं कह लीजिए कि ये सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली जोड़ी है। सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर की फोटोज छाए रहते हैं। रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक में दोनों की जोड़ी कपल्स गोल सेट करती नजर आती रही है। रणवीर के बिंदास और दीपिका के शर्मिले अंदाज को उनके फेंस काफी पसंद करते हैं।

एक जैसे नहीं है दीपिका और रणवीर 

शादी के पहले से ही दोनों की बोंडिंग और कैमिस्ट्री ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन पर लोगों का दिल जीतती आई हैै। इन्हें देखकर हर कोई इन्हें परफेक्ट कपल का अवार्ड ही देना चाहेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका औैर रणवीर दोनों ही एक दूसरे से कितना अलग है। जी हां असल में दोनों ही एक दूसरे के विपरीत है। इस बात को हम यूं ही नहीं कह रहे हैं इस बारे में खूद दीपिका ने ही खुलासा किया है। हालांकि इन दोनों को साथ में देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि दोनों एक दूसरे से अलग है।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने इस बात का जिक्र किया था कि रणवीर औैर उनका परिवार दीपिका के परिवार से कितना अलग है। दीपिका ने बताया है कि रणवीर अपना कभी छुपा कर नहीं रख सकते। वे अपने प्यार को दुनिया के सामने खुलकर जताते है। दीपिका के प्रति अपने प्यार को रणवीर अक्सर कभी हग कर के तो कभी सबके सामने किस करते हुए अपन प्यार को जताते आए हैैं। जबकि दीपिका और उनका परिवार इससे पूरी तरह विपरित है।

दीपिका की फैमिली है इमोशनल 

दीपिका बताती है कि उनकी फैमिली काफी शाय किस्म की है। जहां वे लोग आपस में बात करने के लिए भी काफी सोचते हैं। ऐसे में रणवीर अपने विचारों को बेबाकी से सबके सामने रखने वाले इंसान रहे है।

दीपिका अपने और रणवीर में फर्क को लेकर बताती है कि वे ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं है, जबकि रणवीर इसके उलट अपनी भावनाओं को सबके सामने जाहिर करने वाले इंसान है। जबकि दीपिका का परिवार काफी सेंसिटिव और इमोशनल है। वे आपस में अपने जज्बातों को सबके सामने रखने में हिचकिचाते हैं।

दोनों की जोड़ी है लाजवाब 

बता दें कि शादी से पहले और शादी के बाद भी रणवीर और दीपिका ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दर्शकों को दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने का बेहद उत्साह रहता है। राम-लीला, बाजिराव मस्तानी, पदमावती औैर 83 में दोनों की काफी तारिफे की गई।

दीपिका और रणवीर की एक साथ आखिरी फिल्म 83 रही। जिसमें रणवीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और दीपिका ने उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार अदा किया था। वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में दीपिका की फिल्म गहराइयां आज यानी 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को दीपिका के साथ रणवीर भी सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button