धार्मिक

राशिफल 12 फरवरी: शनिदेव की कृपा से 6 राशियों का भाग्य रहेगा प्रबल, धनलाभ के हैं योग

आज हम आपको शनिवार 12 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घर-परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूर्ण कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक तरक्की के कुछ नए साधन प्राप्त हो सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी भी अजनबी व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको सफलता मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप खुद को काफी अकेला महसूस करेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि परिवार के लोगों के साथ मिलजुलकर वक्त व्यतीत करें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पिताजी की सलाह से अगर आप काम करेंगे, तो इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काफी लंबे समय से रुकी हुई प्रमोशन मिल सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे होंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होने की संभावना है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। आज पैसों का उधार लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। यदि आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आज आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी, जिसे आपका मुनाफा भी बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। अचानक कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका मन शांत रहेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला साबित होगा इसलिए आपको अपना बजट बना कर चलना होगा। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन के योग है। प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button