शुक्र हुए मार्गी, किन राशियों का पलटेगा भाग्य, कौन होगा मालामाल, जानिए 12 राशियों का हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 जून 2020 को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो गए हैं, शुक्र की इस चाल की वजह से वक्री ग्रहों का योग समाप्त हो चुका है, शुक्र के मार्गी होने की वजह से कुछ राशियों के लोगों को राहत मिलेगी तो कुछ राशियों के लोगों के जीवन में परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती है, आखिर शुक्र का मार्गी होना किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा और किनको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी जानिए।
ये भी पढ़ें:यह चीजें भूलकर भी सोते समय ना रखे सिरहाने अन्यथा बढ़ने लगेगी धन की परेशानी
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र के मार्गी होने की वजह से लाभ की स्थिति बन रही है। घर परिवार की सुख शांति बरकरार रहने वाली है। इस राशि के लोग धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहने वाला है। करीबी रिश्तेदारों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। इस राशि वाले लोगों का बहुत ही जल्द प्रेम विवाह हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को सफलता के लिए किए गए प्रयास काफी हद तक कामयाब हो सकते हैं लेकिन आपको कुछ मामलों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जरूरी कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। भौतिक सुखों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र का मार्गी होना ठीक नहीं रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ रिश्तो में उलझन बढ़ सकती है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी परंतु बेवजह के खर्चे भी बढ़ सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आपको कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। अगर आप कोई बिजनेस भागीदारी में शुरू कर रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपको घाटा हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले व्यक्ति शुक्र का मार्गी होने की वजह से लगातार कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों द्वारा बनाई गई योजनाएं ठीक प्रकार से कार्य करेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। घर परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी लव लाइफ में सुधार आने की संभावना बढ़ रही है। पति पत्नी के बीच चल रहे तनाव दूर होंगे।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के लोगों के ऊपर शुक्र के मार्गी होने की वजह से अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आपके रुके कामकाज गति पर आ सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा। उधार दिया गया धन आपको वापस प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोत से आपको आमदनी हासिल हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले व्यक्तियों को शुक्र का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। शुक्र आपके मान सम्मान को बढ़ा सकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी आनंद पूर्वक व्यतीत करने वाले हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। अचानक धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। घर परिवार के लिए कीमती आभूषण और वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों के समक्ष बहुत से नए विकल्प प्राप्त होंगे।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले व्यक्तियों को शुक्र के मार्गी होने की वजह से मिलाजुला फायदा मिलेगा। कामकाज में सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से बातचीत करने के दौरान आप गलत शब्दों का इस्तेमाल मत कीजिए। आपके रिश्ते में खटास उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको धन से संबंधित नुकसान हो सकता है इसलिए धन के लेन-देन में सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले लोग सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने वाले हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक रहेगा। आप अपनी लव लाइफ का खुलकर आनंद लेने वाले हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले व्यक्ति कामयाबी हासिल करेंगे। शुक्र का मार्गी होना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कम समय में आपको अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। मित्र या रिश्तेदारों से उपहार मिलने की वजह से रिश्तो में मिठास बढ़ सकती है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले व्यक्ति जिस परेशानी से लंबे समय से चिंतित चल रहे थे उससे छुटकारा मिलने वाला है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन संबंधित योजनाएं आपको अच्छा लाभ दे सकती है। कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र का मार्गी होना इनके भाग्य पर प्रभाव डालने वाला है। आपकी किस्मत अच्छी रहेगी। आपकी आमदनी बढ़ सकती है परंतु आपको अपने खर्चो के ऊपर भी कंट्रोल रखना होगा। इधर-उधर के कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप हर परिस्थिति का डटकर सामना करने वाले हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र का मार्गी होना ठीक-ठाक साबित होगा। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। परिजनों से बिगड़े हुए संबंध सुधर सकते हैं। भाई बहनों का किसी कार्य में सहयोग मिलेगा। आमदनी के कुछ मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा चोट लगने की संभावना बन रही है। आप अपनी कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल करेंगे।