धार्मिक

राशिफल 13 फरवरी: आज सूर्यदेव की कृपा से 4 राशियों को मिलेगा शुभ फल, व्यापार में आएगी तेजी

आज हम आपको रविवार 13 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से बेहतर साबित होगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। आप अपनी मेहनत के अनुसार उचित फल की प्राप्ति करेंगे। आपका कोई अधूरा सपना साकार हो सकता है। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। आज आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलने की उम्मीद पूरी है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विशेष लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम को आप घर पर पूर्ण करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज मान-सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक मामलों में अत्यधिक चिंता करने से बचना होगा, जितना सकारात्मक रहेंगे उतने ही अच्छे से कंपनी की ब्रांड वैल्यू बना पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। अचानक किसी करीबी मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर में मांगलिक कार्य के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। जीवन में चल रही सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। परिवार वालों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट खराब हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कामकाज में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुरी संगति से बचकर रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। घर परिवार की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। करियर से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। नए-नए कामों में रुचि बढ़ सकती है। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को आज उन्नति मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। निवेश से संबंधित मामलों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। मन में उठ गए विचारों की वजह से आप कुछ परेशान रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर रही है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

Related Articles

Back to top button