मनोरंजन

कच्चा बादाम की फेन बनी अल्लू अर्जुन की बेटी, सोशल मीडिया पर किया ऐसा डांस  

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो चीजे काफी ज्यादा ही चल रही है। या यह कह लीजिए कि इन दिनों इन दो ही चीजों का ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोशश मीडिया पर छाने वाले इन दोनों ट्रेंड में पहला तो अल्लू अर्चुन है, और दूसरा है कच्चा बादाम गाना।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का क्रेज लोगों पर इस कदर है कि हर कोई सोशल मीडिया पर पुष्पा के गानों से लेकर उसके डायलॉग्स को ही पसंद कर रही है। यहीं नहीं अपने वीडियो भी लोग पुष्पा के गानों पर ही बना रहे हैं।

इसके अलावा लोगों पर इन दिनों फेमस हो चुका कच्चा बादाम सॉन्ग भी काफी पसंद आ रही है। लोगों पर इसकी दिवानगी भी साफ तौर पर देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो और इंटाग्राम रिल्स जब आप देखने जाएंगे। तो आपको यहीं गाना हर जगह दिखाई देगा। यहीं नहीं अब तो बॉलीवुड सेलेब्स भी इस गाने पर थिरकने लगे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

अल्लू अर्जुन की बेटी ने किया कच्चा बादाम पर डांस

इसी बीच सोशल मीडिया पर पुष्पा और कच्चा बदाम का कुछ ऐसा रंग भी देखने को मिला है। पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन की बेटी भी कच्चा बादाम गाने पर डांस करते नजर आई है। अल्लू अर्जुन की बेेटी अरहा ने अपने इंस्टाग्राम पर रील बनाते हुए कच्चा बादाम गाने पर डांस किया है। अरहा के इस इंटाग्राम वीडियो को अल्लू अर्जुन ने भी शेयर किया है।

आरहा के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका हैै जबकि इस वीडियो पर अब तक 30 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। अल्लू के साथ ही अब उनकी बेटी अरहा भी फिल्मों में नजर आने वाली है।

फिल्मों में दिखेगी अरहा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरहा तेलुगू फिल्म शकुंतलम से डेब्यू कर रही है। अरहा की उम्र मात्र पांच साल है लेकिन उनके इस डांस वीडियो को देख कर कहा जा सकता है कि पिता की तरह अरहा भी सफल एक्ट्रेस बनने वाली है।

अरहा ने फिलहाल अस फिल्म के लिए अपनी शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि फिल्म का काफी हिस्सा अभी शूट होना बाकी ही है। इसलिए फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

गाने के पीछे की स्टोरी 

इस गाने के फेमस होने की स्टोरी तो आप जानते ही होगे। दरअसल बीते दिनों एक बादाम बेचने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया। पश्चिम बंगाल के इस शख्स का नाम भुबन बादयाकर बताया जा रहा है। इस बादाम बेचने वाले शख्स का अंदाज लोगों को इतना पंसद आया कि लोगों ने इसे सोशल मीडिया स्टार ही बना दिया।

भुबन अपनी साइकिल पर बादाम बेचते हुए, तुकबंदी मिलाते हुए यह गाना गाते हैं। भुबन पिछले 10 सालों से सड़को पर लोगों को बादाम बेचते हुए यह गाना गा रहे हैं। लेकिन अब जब भुबन का यह गाना सोशल मीडिया पर फेमस हो गया है तो भुबन की जिंदगी भी बदल चुका है। यहीं नहीं सरकार ने अब भुबन को चुनाव प्रचार के लिए भी सामने लाया गया है।

Related Articles

Back to top button