धार्मिक

राशिफल 14 फरवरी: महादेव की कृपा से दूर होंगे इन 5 राशि वालों के सारे कष्ट, भाग्य रहेगा मजबूत

आज हम आपको सोमवार 14 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा साबित होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। अगर आपने किसी को पहले पैसे उधार दिए हैं, तो वह वापस मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नए कामों की तरफ रुचि बढ़ेगी। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। कुछ मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को पहले खत्म कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पिताजी की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। मन में तरह-तरह के ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। अचानक घरेलू खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। अचानक करियर में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा, जिनका आप पूरा फायदा उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आपको पैसा कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आपको बेकार की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। अगर आप आत्मविश्वास के साथ काम जारी रखेंगे, तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। लोगों को दिए गए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ महसूस करेंगे इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। अपनी योग्यता व् काबिलियत के दम पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने फालतू के खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे विवाद खत्म होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

Related Articles

Back to top button