बॉलीवुड

Valentine’s Day: प्यार में मिला सिर्फ धोखा, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बयां किया अपना दर्द

वैलेंटाइन के इस मौके पर कई लोग अपने प्यार के साथ आज खुशनुमा पल बिता रहे होगे। प्यार के बड़े बड़े वादे कर रहे हैं। जबकि कई लोग अपने दिल टूटने से दुखी हो रहे होगे। खैर प्यार में दिल टूटा हो ऐसे आप अकेले ही नहीं है।

आपके पसंदीदा कई ऐसे बॉलीवुड सितारे भी है। जो इस दर्द से गुजर चुुके हैं। आज हम भी आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें फिल्मी दुनिया में तो प्यार मिल गया लेकिन उनकी असल जिंदगी में उन्हें प्यार में धोखा मिला हो।

 

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

एक समय था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी फिल्मी परदे पर सुपरहिट जोड़ी थी। लोगों को दोनों की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आ रही थी। लेकिन फिर अचानक दोनों के बीच दुरियां आ गई और दोनों ही एक दुसरे से अलग हो गए। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन करीब तीन सालों तक साथ थे।

दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह

आज दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ बेहद खुश है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें प्यार में बड़ा धोखा मिला था। रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री में भले ही चार्मिंग रहे हो, लेकिन उन्हें कई लड़कियों को प्यार में धोखा देने के लिए भी जाना जाता है।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण काफी करीब थे, दीपिका ने रणबीर के साथ शादी तक के सपने देख लिए थे। लेकिन फिर उन्हें रणबीर और एक्ट्रेस कटरीना कैट के साथ अफेयर की खबर लगी। दीपिका ने कई मौकों पर बताया है कि रणबीर से मिले धोखे के बाद वे डिप्रेशन में चली गई थी।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

90 के दौर में अक्षय कुमार भी आज के रणबीर कपूर की तरह ही हुआ करते थे। उस दौर में वे कई एक्ट्रेस को डेट कर उन्हें धोखा दे चुके हैं। रवीना के बाद अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ भी जोड़ा गया था। शिल्पा अक्षय को लेकर काफी सिरियस भी थी। वे अक्षय के साथ शादी करना चाहती थी।

लेकिन जब शिल्पा को इस खबर की भनक हुई कि अक्षय उनके साथ ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे हैैं, तो शिल्पा पूरी तरह टुट गई और उन्होंने अक्षय से ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद से शिल्पा को अक्षय से नफरत ही हो गई थी। बताया जाता है कि शिल्पा अक्षय का नाम भी सुनना पसंद नहीं करती थी।

दिलीप कुमार और सायरा बानो

दिलीप कुमार के लिए लोगोें की मोहब्बत कभी शब्दों में बयां हो ही नहीं सकी है। वहीं इंडस्ट्री में दिलीप कुमार और सायरा बानो के प्यार के किस्से काफी फेमस थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था जब दिलीप कुमार सायरा बानो से शादी के बाद भी किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर के चलते सुर्खियों में आए थे।

दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी इस बात का जिक्र किया है। बताया जाता है कि दिलीप कुमार ने सायरो बानो से छुपकर आसमा रहमान से शादी कर ली थी। दो सालांे तक उन्होंने इस शादी को निभाया भी। लेकिन जब सायरा बानो को इस बात की खबर लगी तो, दिलीप ने अपनी गलती सुधार ली और सायरा बानो के पास लौट आए।

ज़ीनत अमान और संजय खान

प्यार धोखा मिलने की लिस्ट में गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी रह चुकी है। जीनत अमान और संजय खान के अफेयर के चर्चें इंडस्ट्री में काफी हुए। जबकि संजय उस दौरान शादीशुदा और बच्चों के पिता भी थे। जीनत संजय खान के प्यार में दीवानी थी लेकिन संजय ने जीनत को छोड़ अपने परिवार को चुन लिया।

Related Articles

Back to top button