बॉलीवुड

दुनिया के सामने किया था अपने प्यार का इजहार, नैशनल टेलीविजन पर शुरू की लव स्टोरी

वैलेंटाइन डे का दिन यानी अपने प्यार को सेलिब्रेट करने का दिन। आज हर कोई अपने प्यार का इजहार करने लगा हुआ है। ऐसे में आपके चहिते बॉलीवुड स्टार्स को आप कैसे भूल सकते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए सेलेब्स भी नए नए तरीके खोज ही लेते हैं। अपने लव वन के सामने अपने दिल की बात रखने के लिए इन सेलेब्स ने भी काफी पापड़ बेले हैं।

कई स्टार्स ने पूरी दुनिया के सामने ही अपने प्यार का इजहार किया है तो किसी ने इस लम्हें को प्राइवेट ही रखना ठीक समझा है। ऐसे में आज हम भी आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने प्यार का इजहार दुनियाभर के सामने ही नहीं बल्कि ऑन स्क्रीन टेलिविजन पर ही किया है।

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत

एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों टीवी की टॉप की एक्ट्रेस में शामिल है। टीवी इंडस्ट्री के अलावा मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की जान भी हैै। टीवी का सबसे फेेमस रियालिटी शो बिग बॉस के दसवें सीजन में मोनालिसा बतौर कटेंस्टेंट आई थी।

विक्रांत मोनालिसा का प्रपोज करने के लिए शो में पहुंच गए हैं। बिग बॉस के घर में विक्रांत ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में मोनालिसा को प्रपोज किया था। मोनालिसा के शो से बाहर आते ही दोनों ने शादी भी कर ली।

राहुल वैद्य और दिशा परमार

पिछले साल बिग बॉस के 14वें सीजन में राहुल वैद्य ने अपनी गर्ल फ्रेंड दिशा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। जिसका जबाव देने के लिए दिशा वैलेंटाइन डे के दिन दिशा शो में आई थी और उन्होंने राहुल के प्यार को कबूल किया था। शो से बाहर आने के बाद पिछले साल ही दिशा और राहुल ने बड़े धुमधाम से शादी की थी।

सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे

टीवी के छोटे परदे से शुरुआत करने वाले लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपुत और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के प्यार के किस्से भी काफी फेमस है। दोनों ने ही पवित्र रिश्ता शो में एक दूसरे को पसंद कर लिया था।

जिसके बाद सालों तक वे एक दूसरे को डेट करते रहे। सुशांत ने एक डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में अंकिता के साथ भाग लिया था। यहां शो के दौरान सुशांत ने अंकिता को प्रपोज भी किया था। अंकिता ने सुशांत के इस प्रपोजल को एक्सेप्ट भी कर लिया था।

रवि दुबे और शरगुन मेहता

टीवी की फेवरेट जोड़ी मानी जाने वाली रवि दुबे और शरगुन मेहता के प्यार का किस्सा भी टीवी शो के दौरान ही शुरु हुआ। डांस शो नच बलिए के पांचवे सीजन में रवि और शरगुन मेहता ने बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था। यहां रवि ने घुटनों के बल शरगुन को प्रपोज कर सबसे सामने उन्हें अंगूठी पहनाई थी। शो के बाद दोनों ने ही शादी भी कर ली।

गुरमीत चौधरी देबीना बनर्जी

टीवी पर राम और सीता का किरदार निभा चुके गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी उनके फेंस के फेवरेट है। दोनों ने साथ में कई टीवी सीरियल किए। उन्हीं में से एक टीवी सीरियल पति पत्नी और वो के दौरान सेट पर ही गुरमीत ने देबीना को प्रपोज फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों शादी कर ली।

हिना खान और रॉकी जायसवाल

टीवी की लाड़की बहु हिना खान घर घर की फेवरेट है। अक्षरा की इमेज के बाद जब हिना बिग बॉग के 11वें सीजन में बतौर कटेंसटेंट आई तक उन्होंने शो के दौरान उनके बॉय फ्रेंड रॉकी से अपने प्यार की बात कही थी जिसके बाद फैमिली वीक में रॉकी ने आकर हिना को प्रपोज किया था। बता दें कि हिना और रॉकी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैैं।

Related Articles

Back to top button