अजब ग़जब

पत्नी के कहने पर पति ने बनाई गर्लफ्रेंड, रात में ले आया कई लड़कियां, अजीब हालत में फंसा शख्स

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं जब दो लोग विवाह के बंधन में बंध जाते हैं तो वह अपने लिए नहीं बल्कि एक दूसरे के लिए जीते हैं। पति-पत्नी हमेशा एक दूसरे के अच्छे और बुरे का ख्याल रखते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि एक दूसरे की खुशी के लिए पति-पत्नी समझौता भी कर लेते हैं।

खैर, जो भी हो शादीशुदा जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन शादी के इस रिश्ते को जीवन भर मजबूत बनाए रखना दोनों की ही जिम्मेदारी होती है।

ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद पत्नी अपने पति को किसी पराई स्त्री के साथ नहीं देख सकती और यह सच भी है लेकिन आज हम आपको जिस मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

दरअसल, पत्नी ने अपने पति को गर्लफ्रेंड बनाने की छूट दे दी, जिसके बाद पति एक रात कई लड़कियों को घर लेकर आ गया। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।

महिला ने शेयर की परिवार की कहानी

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं इसका खुलासा खुद एक पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर किया है। यह महिला 12 सालों से पति के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी व्यतीत कर रही है। महिला अमेरिका के मियामी की रहने वाली है।

महिला का ऐसा बताना है कि उसने अपने पति को गर्लफ्रेंड बनाने की छूट दे रखी है। टिकटॉक यूजर @CliqueBaittv का ऐसा बताना है कि उसके पति की कई गर्लफ्रेंड हैं। महिला के द्वारा शेयर किया गया वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अपने घर के कई वीडियो @CliqueBaittv के द्वारा साझा किया गया है, जिसमें पति की गर्लफ्रेंड को भी देखा जा सकता है। @CliqueBaittv को 5,60,000 से अधिक लोग ऑनलाइन फॉलो करते हैं। महिला का ऐसा बताना है कि उसके पति ने ऐसा किया परंतु इसके बाद भी उसका रिश्ता बहुत अच्छा रहता है।

प्रेग्नेंट हो गई थी पति की गर्लफ्रेंड

अपने पति को लेकर महिला ने यह खुलासा किया है कि उनके पति में एक गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट भी कर दिया था। वहीं पत्नी खुद फर्टिलिटी की समस्या का सामना कर रही है। महिला का ऐसा बताना है कि अगर वह कोई बच्चा पैदा नहीं कर पाता तो अच्छा नहीं लगता क्योंकि उसका पति बहुत क्यूट है।

महिला ने अपनी कहानी शेयर करते हुए आगे यह बताया है कि जब उसने अपने पति को गर्लफ्रेंड बनाने की छूट दे दी थी तो वह एक रात घर पर कई लड़कियों को लेकर आ गया था लेकिन उसके बाद खुद पत्नी ने ही पति और ज्यादातर मेहमानों के लिए खाना तैयार किया था।

घर के ग्रुप अकाउंट में सारी कमाई डालती है पत्नी

महिला का ऐसा कहना है कि उसका पति टिंडर पर भी है ताकि वह और अधिक महिलाओं के साथ डेट कर पाए। महिला का ऐसा बताना है कि वह अपने सारी कमाई भी एक ग्रुप अकाउंट में डालती है।

महिला के जीवन की कुछ लोगों ने की तारीफ

महिला के द्वारा जो वीडियो साझा किया गया है, वह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महिला की लाइफस्टाइल का पूरी तरह से सपोर्ट करते हुए भी दिख रहे हैं परंतु कई लोग महिला के जीवन से खुद को दूर बता रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि आप ही वह वजह हो कि मैं अपने पार्टनर के साथ काफी खुले हुए विचार शेयर करता हूं। इसी प्रकार से यूजर्स वीडियो पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button