बॉलीवुडमनोरंजन

ब्याह रचाने में सबसे माहिर हैं ये बॉलीवुड सितारे, एक बार में मन नहीं भरा तो कर ली 3-4 बार शादी

शादी करना एक अलग बात है और उसको निभाना अलग। यहां पर कौन सा रिश्ता उम्र भर चलेगा इसके बारे में कोई सटीक जवाब नहीं हो सकता। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज ऐसे है जो अपनी पहली शादी में सफल नहीं हो पाते फिर उन्हें दूसरी शादी करनी पड़ती है। कुछ ने तो चार-चार शादियां तक की है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हीं कलाकारों के बारे में जो अपनी पहली और दूसरी शादी में सफल नहीं हो पाए तो उन्हें तीसरी और चौथी शादी भी करनी पड़ी। आइए जानते हैं कौन से है यह सेलेब्स?

किशोर कुमार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मशहूर गायक किशोर कुमार का लिया जाता है। किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता से 21 साल की उम्र में ही कर ली थी। फिर 1960 में एक्ट्रेस मधुबाला से कोर्ट में किशोर कुमार ने दूसरी शादी की।

मधुबाला के निधन के बाद 1976 में बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली से उन्होंने ब्याह रचाया। यह शादी सिर्फ दो साल तक ही चली। योगिता बाली से तलाक लेने के दो साल बाद किशोर कुमार चौथी बार दूल्हा बने और बॉलीवुड अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर से 1980 में शादी की।

विनोद मेहरा

एक्टर विनोद मेहरा ने भी तीन शादियां की। इनकी पहली शादी मीना ब्रोका के साथ हुई। ये शादी लंबे समय तक न टिक सकी। इसके बाद इनके अफेयर की चर्चा एक्ट्रेस रेखा के साथ भी काफी समय तक रही।

ये अफेयर भी लंबे समय तक नहीं चला क्योंकि इनकी दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी के साथ हो गई। कुछ महीनों में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 1988 में इन्होंने तीसरी शादी की किरन से। किरन के साथ इन्होंने 1990 में आखिरी सांस तक साथ निभाया।

करण सिंह ग्रोवर

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की जिंदगी में शादियों का सिलसिला साल 2008 में शुरू हुआ और फिलहाल वो अपनी तीसरी पत्नी बिपाशा बसु के साथ रह रहे हैं।

करण ने साल 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी रचाई थी जो कुछ ही महीने चली और फिर दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने साल 2012 में अभिनेत्री जेनेफर विंगेट से शादी की ने कुछ समय बाद उन्होंने भी तलाक ले लिया। हालांकि अब करण और बिपाशा एक दूसरे के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

संजय दत्त

अभिनेता संजय दत्त ने तीन शादियां रचाई और फिलहाल वो अपनी तीसरी पत्नी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। मान्यता दत्त से पहले संजय दत्त ने सबसे पहली शादी 1996 में ऋचा शर्मा से रचाई थी। ऋचा की कैंसर से मौत हो गई थी जिसके बाद संजू बाबा ने दूसरी शादी रिया पिल्लई से रचाई। रिया से तलाक के बाद संजय दत्त की जिंदगी में मान्यता ने दस्तक दी।

लकी अली

लकी अली ने तीन शादी की। सबसे पहले न्यूजीलैंड की मेघन जैन मैकक्लेरी से। जिन्होंने उनके गाने ओ सनम में परफोर्म भी किया था। दूसरी शादी इनाया से। और तीसरी बार 2010 में ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ हालेम से शादी की।

सिद्धार्थ रॉय कपूर

सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन से तीसरी शादी की है। विद्या से पहले सिद्धार्थ ने अपने बचपन की दोस्त आरती बजाज के साथ पहली शादी की थी। वहीं, एक टीवी प्रोड्यूसर कविता से उनकी दूसरी शादी हुई थी।

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने भी किशोर कुमार की तरह चार शादियां की हैं। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी। इसके बाद दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। यह शादी भी बहुत दिनों तक नहीं चल सकी और कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से कर ली।

2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव इन में रहने के बाद अब दोनों शादी कर चुके हैं। उन्होंने 70 साल की उम्र में चौथी शादी की है।

नीलिमा अजीम

अभिनेत्री नीलिमा अजीम ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से हुई थी, जिनसे एक संतान शाहिद कपूर की मां बनीं। जब शाहिद तीन साल के थे तब दोनों अलग हो गए।

पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। इनसे उन्हें एक बेटा ईशान खट्टर है। 2001 में राजेश खट्टर से भी नीलिमा का अलगाव हो गया और नीलिमा ने आखिर में अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रजा अली खान से तीसरी शादी कर ली।

Related Articles

Back to top button