बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय से लेकर श्रीदेवी तक, सगे बाप-बेटे संग इश्क फरमा चुकी हैं ये 5 अभिनेत्रियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। मौजूदा समय में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों को जीत लिया है। यह अभिनेत्रियां लाखों दिलों पर राज करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म जगत की इन अभिनेत्रियों के फैंस की संख्या दुनियाभर में लाखों करोड़ों में है।

अक्सर हम सभी लोगों ने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को उनकी आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा है। कई अभिनेता फिल्मों में आधी उम्र की अभिनेत्रियों से इश्क फरमाते हैं और आगे चलकर उनके बेटे भी उन्हीं अभिनेत्रियों के संग बतौर हीरो रोमांस करते दिखते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन्ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जो पर्दे पर सगे बाप-बेटे संग इश्क फरमा चुकी हैं।

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में नायिका की परंपरागत छवि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिंपल कपाड़िया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज 15 वर्ष की आयु से की थी। डिंपल कपाड़िया ने अपना करियर साल 1973 में निर्देशक राज कपूर की फिल्म “बॉबी” से शुरू किया था।

आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना दोनों के साथ रोमांस किया है। विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना असल जीवन में बाप-बेटे हैं। फिल्म “दिल चाहता है” में विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ डिंपल कपाड़िया की प्रेम कहानी देखने को मिली थी।

इसके अलावा डिंपल कपाड़िया ने धर्मेंद्र के साथ भी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। जबकि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ तो डिंपल कपाड़िया का अफेयर भी रह चुका है।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय के अभिनय और खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने ससुर अभिनेता अमिताभ बच्चन और अपने पति अभिषेक बच्चन दोनों के साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म “बंटी और बबली” के सुपरहिट गाने “कजरा रे” में ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों के साथ रोमांस कर चुकी हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की “धक-धक गर्ल” माधुरी दीक्षित का किस्सा भी कुछ इसी तरह का है। उन्होंने विनोद खन्ना के साथ फिल्म “दयावान” में काम किया था। इस फिल्म का एक गाना आज फिर तुम पर प्यार आया है आज भी लोगों का पसंदीदा गाना है। वहीं माधुरी दीक्षित, विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म “मोहब्बत” में खूब रोमांस करती हुई नजर आई थीं।

जया प्रदा

गुजरे जमाने की खूबसूरत अदाकारा जया प्रदा अपने समय के खूबसूरत अभिनेत्रियों के लिस्ट में शुमार थीं। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जया प्रदा बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले धर्मेंद्र के साथ “गंगा तेरे देश में”, “शहजादे”, “फरिश्ते’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। वहीं जयाप्रदा, धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ “वीरता” और “जबरदस्त” जैसी फ़िल्में में भी नजर आ चुकी हैं।

श्रीदेवी

श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार कही जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी ने फिल्म “नाकाबंदी” में धर्मेंद्र के साथ नजर आईं थीं। वहां “राम अवतार” में वह धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की प्रेमिका के रूप में दिखाई दी थीं।

Related Articles

Back to top button