बॉलीवुड

अपने पीछे इतनी धन-दौलत छोड़ गए बप्पी लहरी, कल सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

हाल ही में देश और संगीत की दुनिया की दिग्गज और महान गायिका लता मंगेशकर जी को हम सभी ने खो दिया। लता मंगेशकर जी के निधन के सदमे से अभी उबर नहीं पाए थे कि अब एक बेहद दुखद खबर मनोरंजन जगत से सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लाहि‍ड़ी अब हमारे बीच में नहीं रहे। 69 साल की उम्र में बप्पी लाहि‍ड़ी ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जैसे ही बप्पी लाहि‍ड़ी के निधन की खबर निकल कर सामने आई, संगीत जगत और देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बप्पी दा के फैंस उनके निधन की खबर सुनने के बाद सदमे में हैं। हर कोई बप्पी दा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भले ही अब बप्पी दा दुनिया छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चले गए हैं परंतु उनके सदाबहार गाने सदा हमारे बीच यादों की तरह रहेंगे।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बप्पी दा अपनों के लिए कितनी धन-दौलत छोड़कर गए हैं। उनकी कमाई कैसे किस तरह होती थी। बप्पी दा कितनी संपत्ति के मालिक थे, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

एक महीने से थे अस्पताल में भर्ती

आपको बता दें कि क्रिटीकेयर अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया कि “लाहि‍ड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, उनकी मृत्यु हो गई।”

जानिए बप्पी दा की कितनी है नेटवर्थ

caknowledge.com के मुताबिक, बप्पी लाहि‍ड़ी की कुल संपत्ति 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है। अगर हम भारतीय मुद्रा में देखें, तो यह रकम करीब 22.57 करोड़ रुपए की होती है। बप्पी दा फिल्मों में गाना गाने के लिए 8 से 10 लाख रुपए की अच्छी खासी मोटी फीस लिया करते थे। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बैंकेबल सिंगर के रूप में जाना जाता था।

बप्पी दा देश के सबसे ज्यादा करदाताओं में उसे थे। अगर बप्पी दा एक घंटे का कोई शो करते थे, तो वह 20 से 25 लाख रुपए की भारी फीस लेते थे। इतना ही नहीं बल्कि वह चैरिटी के लिए विभिन्न लिव-इन-कॉन्सर्ट शो भी किया करते थे। बप्पी दा करोड़ों का बंगला और कई शानदार महंगी लग्जरी कारों के मालिक भी थे।

करोड़ों का बंगला और कई लग्जरी कारों के मालिक थे बप्पी लाहि‍ड़ी

आपको बता दें कि बप्पी दा जिस आलीशान घर में रहते हैं वह उन्होंने साल 2001 में खरीदा था। उनका यह घर मुंबई, महाराष्ट्र में है। उनके इस घर की कीमत 3.5 करोड़ रुपए बताई जाती है। इतना ही नहीं बल्कि वह लग्जरी कारों के भी शौकीन थे। बप्पी दा के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारों का कलेक्शन था। उनके पास 5 कारें थी, जिनमें बीएमडब्ल्यू और ऑडी शामिल है। उनके पास टेस्ला एक्स कार भी है, जिसकी कीमत 55 लाख रुपए बताई जाती है।

जानिए कैसी होती थी कमाई

बप्पी लाहि‍ड़ी सिनेमा की दुनिया में सबसे लोकप्रिय गायकों, संगीतकारों में से एक थे। गायिकी के अलावा बप्पी दा एक रियलिटी टीवी शो जज, लाइव परफॉर्मर, म्यूजिक प्रोड्यूस और एक अभिनेता भी थे, जिनके माध्यम से उनकी अच्छी खासी कमाई होती थी। बप्पी लाहि‍ड़ी एकमात्र ऐसे संगीत निर्देशक हैं जिन्हें साल 1996 में मुंबई में आयोजित माइकल जैक्सन ने अपने पहले लाइव शो में आमंत्रित किया था। रोजाना कम से कम 7-8 सोने की चैन बप्पी लाहि‍ड़ी पहना करते थे। वह सोना अपने लिए लकी मानते थे।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

बप्पी दा दुनिया के एकमात्र ऐसे संगीत निर्देशक थे जिन्होंने 33 फिल्मों के लिए 180 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे, जो 1 वर्ष 1986 के दौरान रिलीज हुए थे। बप्पी दा का प्रसिद्ध गाना “जिमी जिमी आजा आजा (2008)” की हॉलीवुड फिल्म “यू डोंट मेस विद द ज़ोहान” में प्रदर्शित हुआ था। बप्पी दा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक रिकॉर्ड दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button