धार्मिक

राशिफल 17 फरवरी: आज इन 3 राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, विष्णु जी होंगे प्रसन्न

आज हम आपको गुरुवार 17 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर साबित होगा। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित निवेश करने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा उसमें आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मन में तरह-तरह के ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। तरक्की के नए रास्ते हासिल हो सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित होंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन में आशा-निराशा लगी रहेगी। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार में तेजी रहेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपके जीवन की कोई बड़ी समस्या का हल निकल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। व्यापार को लेकर आप काफी परेशान नजर आ रहे हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार वाले और जीवनसाथी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। काफी लंबे समय से अटके सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी ठीक नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपके सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे होंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा दे सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको अधिक फायदा मिलेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल में सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान की शिक्षा को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

Related Articles

Back to top button