धार्मिक

राशिफल: कुंभ राशि वालों की सेहत पर भारी पड़ सकता है शनिवार का दिन, इन बातों का रखें ख्याल

मेष:

मेष राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन बढ़िया रहने वाला है। शाम होते होते घर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार का माहौल सुखशांति वाला रहेगा। परिवार के छोटों के साथ स्नेह का व्यवहार रखें। आज काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी होगी हालाकिं कुछ दिक्कतों का सामना भी करना ओढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृष:

शनिवार का दिन आप काम को लेकर कई तरह के विचार बना सकते हैं। लेकिन किसी भी प्लान को पूरा करने से पहले अपने किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह जरूर लें। आज स्थिरता, सुरक्षा और सहजता महसूस करेगें। काम में ज्यादा समय दे सकते हैं। किसी काम को ध्यान और सावधानी से करें। आप दफ्तर में राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। असफलता का भी डर बना रहेगा। कोई समस्या आपको परेशान कर रही है, उसकी जड़ तक जाने की कोशिश करें।

मिथुन:

मिथुन राशि के लोगों को आज नौकरी के मामले में कुछ बदलाव करने के योग बन रहे हैं। आज के दिन अपने मन की बातें किसी व्यक्ति से शेयर करना चाहते हैं तो आपके लिए शनिवार का दिन बिल्कुल सही है। परिवार में किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से आपको अच्छा लाभ होगा। काम के सिलसिले में भी बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको काम में तरक्की के साथ पद वृद्धि मिल सकती है। जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहेगा।

कर्क:

शनिवार का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। घर में लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। व्यापार में पैसा लगाने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह कर लें। गृहस्थ जीवन में काफी उथल-पुथल मचेगी और जीवनसाथी से झगड़ा भी हो सकता है। घर में किसी की तबीयत भी बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। अगर आज के दिन किसी से उधार लेने का मन बना रहे हैं तो ऐसा बिलकुल न करें। आज का दिन पैसों के लिए अच्छा नहीं है।

सिंह:

सिंह राशि के लोगों पर आज के दिन शनिदेव की पूरी कृपा बनी रहेगी। आज का दिन आपके लिए सफलाताओं का दिन साबित हो सकता है। आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही लेकिन इसके साथ ही आपको किसी भी काम में परिवार का पूरा सहयोग भी मिलने वाला है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और आपसी बातचीत से हर मामले का हल निकलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी करीबी दोस्त से मदद ले सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या:

शनिवार का दिन कन्या राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। हालांकि घरेलू खर्चों के चलते आपको थोड़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दोपहर के बाद आपके तारों की स्थिति सामान्य हो सकती है। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें और जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें तो खास तौर पर ध्यान रखना होगा। बिना किसी बात के झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला:

तुला राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। लेकिन आज के दिन आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। घर में आमदनी बढ़ेगी। व्यापार में भी आपको लाभ मिल सकता है। गुप्त रुप से कुछ जरुरी कामकाज करने में सफल हो सकते हैं। समय ज्यादा मेहनत करने  का है। आज ऐसे रोगों से सावधान रहें जो हवा के जरिए फैलते हों, मानसिक तनाव हो सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन इस राशि के लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से की सरकारी नौकरी लग सकती है। व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार में लोग आपसी विचार-विमर्श करके विभिन्न समस्याओं को सुलझाएंगे। किसी करीबी दोस्त से मिलकर अपने मन की बात शेयर कर पाएंगे।सेहत के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा।

धनु:

धनु राशि के लिए शनिवार का दिन बिजनेस और कामकाज के मायने से खास रहने वाला है। किसी भी व्यापार में निवेश कर सकते हैं। कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। जिन बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं है उनके लिए दिन अच्छा है। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है, जो आपने पहले शायद कभी न संभाली हो। आज आप जो भी काम करेंगे, उससे आगे चलकर आपको फायदा होगा।

मकर:

मकर राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है। दिन की शुरूआत किसी बुरी खबर से हो सकती है जिससे आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। लेकिन दोपहर के बाद आपकी मानसिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आप अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। जीवन जीने वालों को बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। रोमांस का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कुंभ:

आज का दिन कुंभ राशि के लिए शनिदेव का वरदान साबित हो सकता है। हालांकि सेहत कमजोर रहने से कई कामों में मन नहीं लगेगा। खर्चों में थोड़ी सी कमी आएगी लेकिन फिर भी आपके खर्चे अधिक ही होंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को चिकनी चुपड़ी बातों से दूर रहना चाहिए और साफ-साफ अपनी बात रखनी चाहिए। अपना और परिवार की सेहत का ख्याल रखें।

मीन:

मीन राशि की बात करें तो आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। घरेलू खर्चे तो बढ़ेंगे ही लेकिन आपको किसी से कर्ज भी लेने का योग बन रहा है। आज किसी बात को लेकर आपका कोई अपना आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेगा, जिससे आप बहुत दुखी होंगे। आज संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। कोई अनचाही घटना के भी योग बन रहे हैं. मीन राशि के लोग आज थोड़े सावधान भी रहें।

Related Articles

Back to top button