बॉलीवुड

शादी के बाद पहली बार दिखीं आलिया भट्ट, माथे पर छोटी सी बिंदी, पिंक सूट में लगीं बला की खूबसूरत

बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी कर ली। इसी के साथ यह दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। इस शादी समारोह में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया। अभी भी रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

रणबीर कपूर के साथ विवाह के बंधन में बंधने के कुछ दिन बाद ही आलिया भट्ट को पहली बार स्पॉट किया गया। आलिया भट्ट की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियोस में नई नवेली दुल्हन को पिंक सूट में देखा गया। भले ही अभिनेत्री का यह लुक सिंपल था परंतु इसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

पिंक सूट में नजर आईं आलिया भट्ट

दरअसल, आलिया भट्ट को शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। उन्हें मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान आलिया भट्ट बेबी पिंक कलर के सूट में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर की दुल्हनिया बनने के बाद आलिया भट्ट के चेहरे पर ग्लो और खुशी साफ साफ झलक रही है। वैसे आलिया भट्ट बेबी पिंक कलर के सलवार सूट में किसी डॉल से कम नहीं लग रही हैं।

आलिया भट्ट ने सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है। न्यूड मेकअप और माथे पर छोटी सी बिंदी की लगाए हुए नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट काफी स्टनिंग लग रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है और झुमकिओं के साथ उन्होंने अपने इस लुक को पूरा किया है।

आलिया भट्ट के हाथों पर मेहंदी रची हुई भी देखी जा सकती है। हालांकि, अब उनकी मेहंदी फीकी पड़ गई है। वहीं आलिया डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। आलिया भट्ट ने पैपराजी को भी कई पोज दिए। शादी के बाद आलिया भट्ट का यह लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलिया की ये तस्वीरें और वीडियोस छाए हुए हैं। आलिया भट्ट की सादगी की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने यह लिखा कि “Soo Pretty” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “GORGEOUS” इसी प्रकार से लगातार फैंस तस्वीरों और वीडियोस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

शादी के बाद आलिया भट्ट ने की काम पर वापिसी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद अपने काम पर लौट आए हैं। जहां रणबीर कपूर को शादी के बाद कई बार प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के साथ मीटिंग करते हुए देखा गया। वहीं आलिया भट्ट अब प्रोड्यूसर करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए मुंबई से उड़ान भर चुकी हैं।

आलिया भट्ट अब अपनी ड्रीम वेडिंग के बाद अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने के लिए निकल चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा और करण जौहर के साथ अपनी फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” की बची हुई शूटिंग पूरी करने जेसलमेर गई हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएँगी।

Related Articles

Back to top button