मिस्ट्री मैन के साथ दिशा पाटनी का दिलकश अंदाज, नाराज हुए फैंस, बोले- मैडम अभी टाइगर जिंदा है…
बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही है। वहीं उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपाती है। गौरतलब है कि एक समय पर दिशा पाटनी और जाने-माने एक्टर टाइगर श्रॉफ का अफेयर काफी चर्चा में रहा था।
हाल ही में इनका ब्रेकअप हो गया, इसी बीच दिशा पाटनी एक मिस्ट्री मैन के साथ लगातार स्पॉट की जा रही है। अब एक बार फिर इस मिस्ट्री मैन के साथ दिशा की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद फैंस थोड़ा दुखी हो रहे हैं।
मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं दिशा
दरअसल, करियर की शुरुआत से लेकर अब तक दिशा पाटनी केवल अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ ही नजर आई है और इन दोनों का अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा। खास बात यह है कि दिशा को सुनहरे पर्दे के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ के साथ भी काफी पसंद किया जाता है। दोनों की रियल लाइफ जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गई। लेकिन अचानक टाइगर श्रॉफ और दिशा के ब्रेकअप की खबर सामने आई तो फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था।
इसके बाद दिशा एक मिस्ट्री मैन के साथ घूमती हुई दिखाई दे रही है। लगातार उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद ही चर्चा होने लगी कि इस शख्स की वजह से दिशा, टाइगर से अलग हो गई। इतना ही नहीं बल्कि ज्यादातर लोगों ने दिशा के लिए नाराजगी जाहिर की।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस से नाराज हुए फैंस
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “दोस्त या बॉयफ्रेंड”, एक ने कहा कि, “टाइगर भाई किधर हैं।” एक अन्य ने कहा कि, “टाइगर को धोखा दे रही हैं ये मैडम अब”, एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, “देख रहा है बिनोद बॉयफ्रेंड को फ्रेंड बताते हैं ये लोग।” एक ने लिखा, “टाइगर अभी जिन्दा है मैडम..” इसके अलावा भी कई यूजर्स ने दिशा से तरह तरह के सवाल किए। वही बात की जाए दिशा के साथ नजर आने वाले शख्स के बारे में तो इनका नाम एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं।
वहीं उनकी प्रोफाइल के मुताबिक देखा जाए तो वह एक मॉडल और एक्टर है। सोशल मीडिया पर इस शख्स ने दिशा पाटनी के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि, ये शख्स दिशा पाटनी के जिम ट्रेनर है।
बात करें दिशा के काम के बारे में तो उन्होंने अपने करियर में ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘बाघी 2’ , ‘मलंग’, ‘राधे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।