विशेष

भारत में रहता है ‘जो बाइडन’ का परिवार, अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने पर हैं बेहद खुश

जो बाइडन अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं और जल्द ही इस पद की शपथ लेने वाले हैं। इसी बीच भारत में रहने वाले एक परिवार ने दावा किया है कि वो जो बाइडन के रिश्तेदार हैं। इस परिवार की एक महिला ने बताया कि उनकी दादी ने जो बाइडन को पत्र भी लिखा था। जब वो 1972 में पहली बार सीनेटर बने थे। ये परिवार भारत के नागपुर शहर का रहने वाला है।

नागपुर की रहने वाली सोनिया बाइडन फ्रांसिस ने बताया कि उनकी दादी लेस्ली बाइडन ने जो बाइडन को पत्र लिखा था। जिसका जिक्र खुद जो बाइडन ने किया था। दरअसल साल 2013 में जो बाइडन भारत दौरे पर आए थे। उस समय ये अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे। अपने भारत दौरे के दौरान जो बाइडन ने एक पत्र का जिक्र किया था और कहा था कि साल 1972 में जब वो पहली बार सीनेटर बने थे। तब मुंबई से एक पत्र आया थ। पत्र में उन्हें जानकारी दी गई थी कि उनके पूर्वज 18वीं सदी में ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे।

जो बाइडन को ये पत्र किसने लिखा था। इसके बारे में किसी को नहीं पता था। हालांकि अब ये परिवार सामने आया है। सोनिया बाइडन फ्रांसिस ने बताया कि ये पत्र उनकी दादी लेस्ली बाइडन ने लिखा था। सोनिया बाइडन फ्रांसिस ने कहा कि उनका परिवार 1973 से यहां पर रह रहा है। जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने से उनका परिवार बेहद खुश है। लेस्ली का 1983 में ही निधन हो गया था।

सोनिया बाइडन के अनुसार उनकी दादी लेस्ली ने 15 अप्रैल 1981 को जो बाइडन को पत्र लिखा था। इसके बाद 30 मई, 1981 को जो बाइडन ने लेस्ली को पत्र का जवाब दिया था और अपनी वंशावली को लेकर चर्चा की थी। लेस्ली और जो बाइडन पत्र के माध्यम से जुड़े हुए थे। लेकिन लेस्ली की मौत के बाद जो को पत्र भेजने का सिलसिला खत्म हो गया।

सोनिया के मुताबिक बाइडन परिवार नागपुर ही नहीं बल्कि मुंबई और न्यूजीलैंड में भी हैं। बाइडन परिवार लेस्ली के पोते लेस्ली डेविड बाइडन की शादी में एकत्रित भी हुआ था। सोनिया के भाई ईयान बाइडन भी नागपुर में ही रहते हैं।

Related Articles

Back to top button