बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर छाई हुई है प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शादी की तस्वीरें, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

बाहुबली’ फिल्म में अनुष्का शेट्टी और सुपरस्टार प्रभास की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद से ही मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी थी कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों प्रभास की शादी की अफवाहें एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला के साथ भी उड़ी थी। हालांकि इस पर प्रभास या निहारिका का कोई रिएक्शन नहीं आया। वहीं अब सोशल मीडिया पर प्रभास और अनुष्का की शादी की एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। तस्वीर को देखकर उनके फैंस हैरान रह गए थे। कई लोगों ने अनुष्का और प्रभास से उस तस्वीर को लेकर सवाल किए। अनुष्का शेट्टी ने अब अपनी शादी की तस्वीरों पर चुप्पी तोड़ी है। 

#AskAnushka में दिए है सवालों के जवाब

अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। अब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्विटर पर #AskAnushka सेशन होस्ट किया है। इस सेशन में उन्होंने अपने फैंस से अपनी फिल्म ‘निशब्दम’ के साथ अन्य कई मामलों पर बातें की है। बता दे कि उन्होंने इस फिल्म में आर माधवन के साथ काम किया है।

सेशन के दौरान एक फैन ने अनुष्का से कहा कि उन्हें प्रभास के साथ फिल्म करनी चाहिए। इस बात पर अनुष्का ने जवाब दिया कि,अगर किसी फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए उन्हें और प्रभास को चुना जाता है, तो वह यकीन दिलाती हैं कि सभी का शुक्रिया अदा करेंगी।

शादी की फोटो का यह है राज

एक फैन ने अनुष्का से उनकी वायरल हो रही शादी की तस्वीर के बारे में भी सवाल किया। फैन ने उन्हें तस्वीर दिखाई और इसके बारे में कुछ कहने के लिए कहा। बता दे कि यह फोटो काफी लंबे समय से इंटरनेट पर छाई हुई है। अनुष्का शेट्टी और प्रभास की शादी की अफवाहों के बीच यह फोटो और भी वायरल हो रही है।

अनुष्का ने फोटो को लेकर कहा कि यह फोटो फिल्म ‘मिर्ची’ के शूट के समय की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म उनके दिल के करीब है।

अच्छे फ्रेंड है प्रभास 

इसके पहले भी इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शेट्टी प्रभास और उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए थे। इस बात पर अनुष्का का कहना था कि प्रभास उनके बहुत अच्छे फ्रेंड हैं। उन्हें कभी भी कोई जरूरत हो तो रात को 3 बजे भी उन्हें कॉल कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी शादी का कोई प्लान होता तो अभी तक सबके सामने आ चुका होता। वह दोनों ही इमोशंस को छुपा कर नहीं रखते।

फिल्म ‘राधेश्याम’ में नजर आएंगे प्रभास

प्रभास ने हाल ही में अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। बता दे कि प्रभास आखिरी बार फिल्म ‘साहो’ में नजर आए थे, जबकि अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘निशब्दम’ और ‘साइलेंस’ कुछ दिनों पहले डिजिटली रिलीज हुई थी। दूसरी ओर, प्रभास ने पूजा हेगड़े के साथ अपनी अगली फिल्म ‘राधेश्याम’ की घोषणा कर दी है, जिसमें सैफ अली खान भी नजर आएंगे। प्रभास की इस अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस बहुत एक्साइटेड है।

ये भी पढ़ें- शादी की दूसरी सालगिरह पर अभिषेक की इस हरकत पर आगबबूला हो गई थीं ऐश्वर्या, लगाई थी

Related Articles

Back to top button