बॉलीवुड

प्यार में मिले धोखे के कारण शो में फूट-फूटकर रोने लगी नोरा फतेही, इस एक्टर को किया था डेट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आए दिन चर्चा में रहती है। नोरा फतेही ने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में दिखाई दी थी जिसके बाद उन्होंने ‘साकी साकी’ और ‘कमरिया’ जैसे गानों से पापुलैरिटी लूटी। इसके अलावा नोरा कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। अब इन दिनों नोरा ‘झलक दिखला जा-10’ को जज कर रही थी जिसमें उन्होंने अपने ब्रेकअप की कहानी बताई जिसके चलते वह इमोशनल हो गई और वहां बैठे मौजूद लोग भी भावुक होते हुए नजर आए।

nora fatehi

लाइव शो में रोने लगी नोरा फतेही
दरअसल, झलक दिखला जा के फाइनल एपिसोड में सृति झा के परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लियाv इस दौरान नोरा फतेही भी काफी इमोशनल हो गई। सृति ने नोरा के ही पॉपुलर गाने ‘बड़ा पछताओगे’ पर डांस किया था जो काफी शानदार रहा। इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद नोरा भावुक हो गई और उन्हें अपना पुराना प्यार याद आ गया जिसके बाद उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े।

नोरा इस गाने का जिक्र करते हुए बताया कि, “डांस के लिहाज से यह आपका बेस्ट प्रदर्शन नहीं था, लेकिन इसने मेरे दिल को छू लिया और भावनाएं बिल्कुल सही थी। मैं उस समय शूटिंग के दौरान पर्सनल लाइफ में ऐसी स्थिति से गुजर रही थी। सेट पर बड़ी मुश्किल से मैं अपने भावनाओं को संभाल पाती थी।” गौरतलब है कि इस गाने में नोरा के साथ जाने-माने एक्टर विक्की कौशल नजर आए थे।

nora fatehi

ऐसी रही नोरा की लव लाइफ
वहीं बात की जाए नोरा की पर्सनल लाइफ के बारे में तो एक समय पर उनका नाम मशहूर एक्टर अंगद बेदी के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन किसी कारणवश अंगद नोरा को छोड़ गए जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। नोरा से अलग होने के बाद अंगद ने पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा धूपिया को चाहने लगे और उनसे शादी रचा ली।

angad bedi and nora fatehi

कहा जाता है कि अंगद बेदी से अलग होने के बाद नोरा करीब 2 महीने तक डिप्रेशन में थी। इस दौरान उन्होंने बमुश्किल खुद को संभाला था। नोरा ने कहा था कि, “सभी लड़कियां अपनी-अपनी लाइफ में ब्रेकअप वाले दौर से गुजरती हैं, ये मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था क्योंकि इससे निकले के लिए उन्हें थोड़ा वक्त लग गया था। मैं काफी टूट गईं थीं लेकिन अगर सच कहें तो ब्रेकअप वाली फीलिंग ने उन्हें बदल दिया।”

nora fatehi

इसके अलावा नोरा का नाम प्रिंस नरूला के साथ भी जुड़ चुका है। जब दोनों बिग बॉस में थे तब इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

Related Articles

Back to top button