अजब ग़जब

स्टेज पर चल रही थी वरमाला, तभी दुल्हन को आ गया गुस्सा, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के इस सीजन में आपने कई मौकों पर कुछ खास होते भी देखा ही होगा। आज कल तो यह किसी रिवाज सेे बढ़ कर ही माना जा रहा है कि शादी में कुछ ऐसा खास या हटके करना जिससे कि आप लोगों की नजर में आ जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

खैर ये आज से नहीं हो रहा है शादी ब्याह जैसे मामलों में हर कोई अपने आप को ओरों से पूरी तरह ही अलग बनाने की हमेशा से ही कोशिश करते आए हैं। अब आज कल ये तो सोशल मीडिया ने लोगों के इन कारनामों को दुनियाभर में वायरल करने का काम कर दिया हैै।

सोशल मीडिया पर आपने भी कई ऐसे वीडियो तो देखे ही होंगे जहां शादी के माहौल में कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देख कर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाते। ऐसा ही कुछ इस शादी के वीडियो में भी देखा जा रहा है। इस वीडियो में भी शादी का ही सीन है। लेकिन यह सीन कुछ ऐसा है कि इसे देखने के बाद आप हंस हंस कर लौैट पौट हो जाएंगे।

स्टेज पर चल रही थी वरमाला तभी दुल्हन ने किया ऐसा

इस वीडियो में बारे में आपको बता दें कि वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर वरमला की रस्म कर रहे होते हैं। लेकिन दुल्हन के गुस्सैैल अंदाज को देख कर यहां मौजूद मेहमान भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। इस वीडियो में दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के साथ वरमाला की रस्म को पूरा करता हैै। हालांकि दुल्हन इस दौैरान पहले से ही गुस्से में नजर आ रही होती है।

गुस्से में दूल्हे के साथ किया कुछ ऐसा सलूक

वरमाला के बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन का मुंह मीठा कराने की कोशिश करता है तो दुल्हन का सारा गुस्सा दूल्हे पर ही निकल जाता है। वीडियो में दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिलाने की कोशिश कर रहा होता हैैं लेकिन दुल्हन गुस्से में मिठाई ना खाते हुए उसे उठाकर बाहर फेंक देती हैै।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes | comedy (@ghantaa)

गुस्से में सबके सामने दुल्हन का ऐसा रुप देखकर पहले तो दूल्हा और और उसके घरवाले हैरान रह जाते हैं। लेकिन बाद में दूल्हा भी दुल्हन के इस अंदाज से गुस्सा हो जाता है जिसके बाद दुल्हन अपने गुस्से को छोड़ दूल्हे को मनाने के लिए लग जाती है।

दूल्हे को मनाने लागि दुल्हन

दूल्हे को मनाने के लिए दुल्हन अपने हाथों से दूल्हे को पानी पिलाने की कोशिश करती है। लेकिन दूल्हा पानी पीने से साफ मना कर देता है। ऐसे में दुल्हन एक बार फिर अपना आपा खो बैठती है, और गुस्सा दिखाते हुए वह पानी का गिलास भी बाहर फेंक देती हैै।

दुल्हन के गुस्से के इस रुप को देखने के बाद भी वहां मौजूद मेहमान हंस पड़ते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी वायरल कर रहे हैं। साथ ही इसे देखकर खुब हंस रहे हैं।

Related Articles

Back to top button