समाचार

सनकी आशिक ने कॉल गर्ल लिखकर YouTube पर डाल दिया लड़की का नंबर, एक तरफ़ा प्यार का हुआ यह अंजाम

एक तरफा प्यार में एक प्रेमी ने लड़की को बदनाम करने की कोशिश की और यू-ट्यूब (Youtube) पर लड़की का फोन नंबर अपलोड कर कॉल गर्ल लिखा दिया। जिसके बाद लड़की को काफी सारे फोन आने लगे। इतना ही नहीं पीड़िता डिप्रेशन में भी चले गई। कई समय तक उसका इलाज चला और सही होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

कनाडा में रहता है आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक आजकल कनाडा में रह रहा है और उसका नाम गगनदीप है। गगनदीप पंजाब के मोगा का रहने वाला है। पीड़िता इसकी पड़ोस में ही रहती थी और 10 वीं में ये दोनों एक ही क्लास में थे। पीड़िता के अनुसार उसने 10 वीं के बाद लड़कियों के स्कूल में दाखिल ले लिया। लेकिन गगनदीप अक्सर उसका पीछा किया करता था।

पीड़िता ने बताया कि उसने घर वालों से कई बार गगनदीप की शिकायत भी की। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और कहा कि उसकी शादी कर देते हैं। इसी दौरान गनदीप कनाडा चला गया। पीड़िता को लगा कि अब सब कुछ सही हो गया है। लेकिन कनाडा जाकर भी ये नहीं माना और पीड़िता को परेशान करने में लगा रहा। गगनदीप ने पीड़िता को परेशान करने के लिए यू-ट्यूब पर उसका फोन नंबर अपलोड कर दिया और नंबर के साथ कॉल गर्ल लिख दिया।

पीड़िता को कई सारे फोन आने लगे और लोग उससे भद्दे-भद्दे सवाल करने लगे। इन सब से परेशान होकर पीड़िता डिप्रेशन में चली गई और कई समय तक उसका इलाज हुआ। वहीं सही होने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत मोहाली साइबर क्राइम में की। पुलिस ने काफी समय तक जांच की गई और गगनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

साइबर क्राइम के डीएसपी सुखविंदर ने बताया कि गगनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ में ही इन्होंने अपील भी की कि सोशल मिडिया पर बिना किसी के बारे में जांचे रिश्ते आगे न बढ़ाएं और फेसबुक पर भी किसी भी अनजान व्यक्ति की दोस्ती ना करें।

Related Articles

Back to top button