बॉलीवुड

फिल्म आशिकी की स्टार कास्ट 30 साल बाद कर रही ये काम, इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

फिल्म आशिकी और इसमें नज़र आने वाली स्टार कास्ट तो आज भी दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरती है। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी उस समय की सबसे सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में नज़र आने वाले कलाकार रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार बन गए। इस फिल्म में नज़र आने वाली राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की जोड़ी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। दोनों की लव केमिस्ट्री को दर्शको का खूब प्यार मिला। तो आइए आज हम आपको बताते हैं आखिर फिल्म आशिकी की स्टार इस वक्त क्या कर रही है और इस वक्त कहां है।

राहुल रॉय

फिल्म आशिकी से रातों-रात सुपरस्टार बने अभिनेता राहुल रॉय तो आपको याद ही होंगे। महेश भट्ट के निर्देशन तले बनी फिल्म आशिकी में राहुल के अभिनय को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म से दुनिया भर में मशहूर हुए राहुल रॉय अचानक कब फिल्मी लाइमलाइट से गायब हो गए इसकी खबर किसी को नहीं हुई। उसके बाद कुछ साल बाद राहुल रॉय को बिग बॉस सीजन 1 में देखा गया। फिलहाल राहुल रॉय मुंबई में रह रहे हैं और लंबे समय से फिल्मी लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए राहुल रॉय फैंस के बीच एक्टिव रहते हैं।

रीमा लागू

कई सुपरहिट फिल्मों में मां की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री रीमा लागू के नाम से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे। फिल्म आशिकी में अभिनेत्री रीमा लागू ने राहुल रॉय की मां का किरदार निभाया था। रीमा लागू ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी भाषा की 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इसके अलावा रीमा लागू फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त आदि की मां का भूमिका निभाते हुए नज़र आ चुकी थीं। लेकिन अफसोस इस महान कलाकार ने साल 2017 में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

अनु अग्रवाल

अपनी डेब्यू फिल्म से दुनिया भर में रातों- रात सुपरस्टार बनीं अनु अग्रवाल के साथ तो बहुत बुरा हुआ। आशिकी से हिट हुईं अनु अग्रवाल इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने में ना कामयाब रहीं। वैसे तो अनु ने गजब तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल, कन्यादान और रिटर्न टू ज्वेल थीफ जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उसके बाद कुछ खास वाह-वाही बटोरने में सफल नहीं हो पाईं। वहीं आज अनु बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। उल्लेखनीय है कि अनु अग्रवाल एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं, जिसका उनकी याददाश्त पर गहरा प्रभाव पड़ा। फिलहाल अनु योगा कर अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख रही है।

दीपक तिजोरी

अभिनेता दीपक तिजोरी 90 के दशक में कई फिल्मों में नज़र आए। दीपक तिजोरी कई फिल्मों में हीरो तो कईयों में विलेन का किरदार निभाते हुए नज़र आए। इसके अलावा उन्हें फिल्म आशिकी में पॉजिटिव किरदार निभाते हुए देखा गया। उन्होंने आशिकी, कभी हां कभी ना और जो जीता वही सिकंदर जैसी तमाम फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। फिलहाल दीपक तिजोरी भी फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बनाएं हुए हैं।

Related Articles

Back to top button