धार्मिक

बुधवार के दिन कर लिए ये उपाय, तो भगवान गणेश खुशयों से भर देंगे झोली 

हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश को प्रथम पुजनिय माना जाता है। कहा जाता है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में भगवान गणेश का ध्यान किया जाता है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। आपको पता ही होगा भगवान गणेश की पूजा के लिए बुधवार का दिन सबसे ज्यादा खास माना जाता हैै। हिंदू धर्म में कहा जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा कर आप आसानी से उन्हें प्रसन्न कर सकते हैैं।

हिुदू धर्म के मुताबिक भगवान गणेश जिस भी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं वे उसे किसी भी तरह की तकलीफ या दुख का सामना नहीं करने देते हैं। ऐसे में भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार से बेहतर कोई दिन नहीं है।

अब आप भी सोच रहे होंगे कि बुधवार के दिन आप ऐसा क्या करे जिससे भगवान गणेश आपसे प्रसन्न हो जाए। तो आप परेशान ना हो, आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बता रहे हैं जो कि आपको भगवान गणेश को प्रसन्न करने में मदद करने वाले हैैं।

बुधवार के दिन आपको बस ये कुछ मामूली से उपाय करने होंगे।

जिन लोगों की कुंडली में उनका बुध कमजोर हो वे उस उपाय को जरुर करें। इस उपाय को करने से आपको भगवान गणेश की कृपा तो मिलेगी ही। साथ ही आपका बुध भी मजबूत होगा। इसके लिए आपको बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का इस्तेमल करना है।

भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें। ऐसा करने से भगवान गणेश अपने भक्तों की हर समस्या को दूर कर उन्हें सुख समृद्धि देने का आशिर्वाद देते हैं।

अगर आप स्टूडेंट है तो आपको अपनी अच्छी पढ़ाई के लिए बुधवार के दिन गणेश जी को दूब या दूर्वा जरूर चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा अगर आपके जीवन में किसी भी तरह की परेशानी है तो भी आप भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ा सकते हैं। भगवान गणेश को दूर्वा बहुत पसंद है। ऐसे में अगर आप हर बुधवार को 21 दूर्वा भगवान गणेश को चढ़ाएंगे तो आपके जीवन की सभी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएगी।

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए और बुध के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए घर की पूर्व दिशा में लाल रंग का झंडा लगाना चाहिए।

इसके अलावा भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए आप बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं। भगवान गणेश की कृपा अपने पर बनाए रखने के लिए साल में एक बार बुधवार के दिन अपने वजन के बराबर घास खरीदकर गौशाला में दान करनी चाहिए।
इन उपायों को पूरी श्रद्धा से किए जाने पर भगवान गणेश की कृपा अपने भक्तों पर जरुर होती है।

Related Articles

Back to top button