बॉलीवुड

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी देवानंद की लव लाइफ, शूटिंग के लंच ब्रेक मे ही कर ली थी शादी 

भले ही बदलते दौर के साथ बॉलीवुड में अब फिल्मों का अंदाज बदल गया हो लेकिन आज भी लोगों के दिलों में सुपरस्टार देवानंद की जगह कोई ओर नहीं ले पाया हैं। देवानंद बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता माने जाते हैं। देवानंद को लोग सिर्फ उनके अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि उनके अलग अंदाज के लिए भी पसंद करते थे।

लड़कियां देवानंद के प्यार में दिवानी थी। देवानंद की एक झलक के लिए लड़कियां बेताब रहती थी। उस समय में देवानंद सबसे ज्यादा हैंडसम अभिनेता माने जातेे थे। देवानंद की फिल्में परदे पर आते ही छा जाती थी। जहां एक तरफ देश के लाखों करोड़ों लोग देवानंद को प्यार करते थे तो वहीं देवानंद भी कई हसिनाओं के प्यार में दिवाने हुए थे।

कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा देवानंद का नाम

आपने भी देवानंद के प्यार और अफेयर्स के किस्से तो सुने ही होगे। इनमें सबसे पहला नाम सुरैया का ही आता हैं। देवानंद और सुरैया के प्यार के किस्से आज भी बॉलीवुड की गलियों में मशहूर हैं। दोनों की प्रेम कहानी की बात करें तो देवानंद औैर सुरैया पहली बार फिल्म के सेट पर ही एक दूसरे से मिले थे।

दरअसल हुआ कुछ ऐसा था कि दोनों ही एक गाने की शूटिंग कर रहे थेे, लेकिन तभी सुरैया की नाव पलट जाती हैं। औैर सुरैया पानी में डुबने लगती हैं। तभी देवानंद पानी में कुदकर सुरैया की जान बचा लेते हैं। कहा जाता हैं कि इसके बाद से ही दोनों के बीच प्यार बढ़ने लग गया था। हालांकि दोनों का ये साथ ज्यादा समय तक नहीं रहा।

दोनों की शादी के आड़े उनका धर्म आ गया और वे दोनों ही एक दूसरे से दूर हो गए। दरअसल सुरैया मुस्लिम थी और देवानंद हिंदू थे। जिसके कारण दोनों अपने प्यार को शादी के मुकाम तक नहीं ले जा पाए। और दोनों अलग हो गए। सुरैया के बाद देवानंद का नाम जीनत अमान और टीना मुनीम से भी जुड़ा था।

कल्पना के साथ की थी कई फिल्में फिर कर ली शादी

यू तो इंडस्ट्री की एक्ट्रेस को उनसे प्यार हुआ लेकिन उन्होंने शादी कल्पना कार्तिक से की। कल्पना कार्तिक भी 50 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं। कल्पना बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस में शामिल थी। अपनी खूबसूरती के लिए कल्पना को मिस शिमला का खिताब भी दिया गया था। देवानंद और कल्पना ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। हालांकि कल्पना ने ज्यादा फिल्में नहीं की।

50 के दशक में आई फिल्म टैक्सी ड्राइवर, हमसफर, नौ दो ग्यारह, बाजी, आंधिया और हाऊस नंबर 44 में कल्पना के दमदार अभिनय और कातिलाना हुस्न ने लोगों को उनका दिवाना बना दिया था। आपको बता दें कि पहले कल्पना का नाम मोना सिंघा था।

लेकिन जब उन्होंने देवानंद और उनके भाईयों की कंपनी नवकेतन ज्वाइन की तो यहां उनका नाम मेघा सिंघा से कल्पना कार्तिक कर दिया गया। शादी से पहले देवानंद और कल्पना के प्यार के किस्से भी बॉलीवुड में आज भी याद किए जाते हैं।

सुरैया से ब्रेकअप के बाद हुई थी कल्पना से मुलाकात

दरअसल दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी। जब देवानंद का ताजा-ताजा सुरैया से ब्रेकअप हुआ था। इस दौरान देवानंद और कल्पना बाजी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही। इसके बाद दोनों ने ही साथ में हमसफर और आंधियां नाम की फिल्म में भी काम किया।

शूटिंग से लंच ब्रेक में ही कर ली थी शादी

इसके बाद 1954 में फिल्म टैक्सी ड्राइवर के दौरान दोनों के प्यार के चर्चें लोगों के बीच होने लगे दोनों के बीच प्यार इस कदर बढ़ गया था कि दोनों ने ही फिल्म की शूटिंग से लंच ब्रेक लेकर शादी ही कर ली। देवानंद ने शूटिंग के लंच ब्रेक में बिना किसी को बताए चुपचाप ही कल्पना से कोर्ट में शादी कर ली। आज भले ही देवानंद इस दुनिया में नहीं हो लेकिन आज भी लोगों के दिलों में उनकी वहीं जगह हैं।

Related Articles

Back to top button