समाचार

14 की उम्र में हुई थी रामविलास पासवान की पहली शादी, फिर सफर के दौरान एयर होस्टेस पर आया था दिल

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार थे। सियासत के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले रामविलास पासवान ने राजनीति को अपना एक बहुत लंबा समय दिया है। पासवान ने देश के 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। उनके काम के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी दिलचस्प रही। उन्होंने दो शादियां की थीं। 5 जुलाई 1946 को जन्मे पासवान की पहली शादी मात्र 14 साल की उम्र में राजकुमारी देवी से हुई थी। हालांकि उन्होंने राजकुमारी देवी को 1981 में तलाक दे दिया था। इसकी वजह उनकी दूसरी पत्नी रीना शर्मा थी। अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर उन्होंने 1983 में रीना शर्मा से शादी की। रीना शर्मा से उनकी मुलाकात किसी फिल्मी कहानी की तरह ही हुई।

सफर में हुई थी रीना से मुलाकात

रिपोर्ट के मुताबिक रीना शर्मा एयरहोस्टेस थीं। रीना शर्मा से रामविलास की मुलाक़ात एक हवाई सफर के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाक़ात में पासवान, रीना से प्रभावित हो गए थे। पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता गहरा होता गया। 1983 में उनकी शादी हुई। कहा जाता है कि लंबे समय तक पासवान ने अपनी दूसरी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था।

आपको बता दें कि पासवान जहां बिहारी थे वही रीना शर्मा एक पंजाबी लड़की थीं। पासवान ने भी कभी सार्वजनिक रूप से अपनी प्रेम कहानी और फैमिली मैटर को उजागर नहीं किया। रीना से उनका एक बेटा चिराग पासवान और एक बेटी है। रीना शर्मा दिल्ली में ही रहती हैं।

पहली पत्नी से तलाक को लेकर हुआ था राजनीतिक विवाद 

रीना शर्मा – राजकुमारी देवी

रीना शर्मा से शादी करने के लिए पासवान ने अपनी पहली पत्नी राजकुमारी देवी से तलाक ले लिया था। हालांकि इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी थी। इसी वजह से राजकुमारी देवी को तलाक देने का मसला राजनीतिक रूप से विवाद में आया था। जिसके बाद पासवान ने 2014 में पहली बार खुलासा किया था कि उन्होंने राजकुमारी देवी को 1981 में तलाक दे दिया था। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में तब महागठबंधन में शामिल जेडीयू ने उनकी वैवाहिक स्थिति को लेकर नामांकन को चुनौती दी थी। हलफनामे में पहली पत्नी राजकुमारी देवी का जिक्र नहीं था। जिसके बाद विवाद को खत्म करने के लिए पासवान ने अपने तलाक के बाद बताइए। राजकुमारी देवी आज भी रामविलास पासवान के पैतृक गांव में ही रहती हैं। उनकी दो बेटियां हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। पासवान के आखिरी वक्त में भी वह उनकी चिंता करती थी। जब जब पत्रकारों ने उनसे रामविलास पासवान के स्वास्थ्य के बारे में बात की थी तब उन्होंने कहा था कि वह बहुत मेहनत करते हैं जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। खबर है कि जब से उन्हें पासवान की मौत की खबर मिली है उनकी हालत खराब हो गई है।

बेटी ने खोल दिया था पिता के खिलाफ मोर्चा

पिछले कुछ सालों में उनकी अपनी पहली पत्नी से हुई दोनों बेटियों और दामाद से खास बनती नहीं थी। उनकी बेटियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यहां तक कि उनकी बड़ी बेटी आशा ने सार्वजनिक मंच पर सबके सामने अपने पिता पर आरोप लगाया था कि उनकी मां अनपढ़ और देहाती थी इसीलिए पासवान ने उन्हें छोड़कर दूसरी शादी कर ली।

बेटियों ने अपने पिता पर अपनी दूसरी पत्नी के बच्चों को ज्यादा लाड प्यार, राजनीतिक विरासत और दौलत देने का भी आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button