मनोरंजन

प्रियंका और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में की थी शादी, होटल को हुआ था इतना बड़ा फायदा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। उनकी शादी की चर्चा लंबे समय तक सुर्खियों में रही। उन्होंने एक राजसी अंदाज में शादी की थी। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। इस शादी में दोनों परिवार और उनके मेहमानों को रहने के लिए कमरा भी इसी होटल में बुक था। निक और प्रियंका की शादी हिंदू और क्रिस्चन दोनों ही रीति-रिवाजों से हुई थी।

उनकी मेहंदी, संगीत और हल्दी समेत सभी फंक्शन जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस होटल में 5 दिन तक हुए थे। प्रियंका और निक की शादी उम्मेद भवन के लिए काफी फायदे का सौदा रही है। बताया जाता है कि उम्मेद भवन ने इस शादी से बहुत कमाई की है।

अगले 3 महीने तक का निकला है खर्चा

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के सीईओ और एमडी पुनीत चटवाल ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर बताया है कि इस शादी की वजह से उम्मेद भवन की इतनी कमाई हुई, कि होटल के लिए अगले तीन महीने का खर्चा निकल आया। बता दे की पिछले साल पुनीत टाइम्स नेटवर्क्स इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में गए थे। उन्होंने वहां बात करते हुए बताया कि साल में एक भी बड़े खर्चे वाला फंक्शन उनके होटल में हो जाता है, तो होटल की काफी मदद हो जाती है।

2018 में उम्मेद भवन के लिए वो बड़ा फंक्शन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी थी। उस शादी से इतना रेवेन्यू मिला, जितना आमतौर पर तीन महीने में मिलता है। उनके मुताबिक अगर प्रियंका और निक की शादी वहां ना होती तो होटल को काफी नुकसान उठाना पड़ता।

खर्च हुए थे 3.2 करोड़ 

प्रियंका और निक की शादी बहुत ही भव्य तरीके से हुई थी। उनकी शादी में देश-विदेश की कई सेलिब्रिटीज शामिल हुई थी। जिनकी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी अमेरिका की कंपनी बॉडीगार्ड को दी गई थी। वहीं उनकी मदद के लिए हरियाणा के बॉडीगार्ड्स को भी अप्वॉइंट किया गया था। प्रियंका और निक की शादी में उम्मेद पैलेस ने करीब 3.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बता दे कि यहां पर एक रात का खर्च लगभग 43 लाख रुपए है। प्रियंका और निक की शादी को भव्य बनाने में उम्मेद पैलेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहां के शाही इंटीरियर के साथ-साथ सर्विसेज भी बहुत अच्छी है। 2016 में तो एक सर्वे में उम्मेद पैलेस को दुनिया का सबसे अच्छा होटल बताया गया था। 

निक ने टि्वटर पर किया था मिलने का मैसेज

प्रियंका और निक की लव स्टोरी किसी परीकथा से कम नहीं है। बताया जाता है कि निक को प्रियंका से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। उन्होंने 2016 की शुरुआत में प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज करके मिलने के लिए कहा था। बता दें कि प्रियंका और निक के कुछ कॉमन फ्रेंड्स थे। वे दोनों पहली बार न्यूयॉर्क में मिले। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। फिर एक लंबा अरसा एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का मन बनाया। प्रियंका के फैसले से कई लोगों ने दोनों की उम्र के फ़ासले को लेकर सवाल उठाए थे‌। लेकिन दोनों ने साबित कर दिया कि प्यार सच्चा हो तो उम्र मायने नहीं रखती।

ये भी पढ़ें- बोल्ड सीन करते वक़्त विनोद खन्ना ने काट लिए थे माधुरी के होंठ, देना पड़ा था 1 करोड़ का हर्ज़ाना

 

Related Articles

Back to top button