धार्मिक

राशिफल 13 सितंबर: आज इन 6 राशियों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, हनुमान जी की कृपा से बनेंगे काम

आज हम आपको मंगलवार 13 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर के किसी सदस्य की तरह की की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपके बिगड़े हुए काम सफल होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको पैसों के मामले में काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कर लेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने जीवन में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। शत्रु पक्ष से आज सावधान रहें। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, उनको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप कोई व्यापार साझेदारी में शुरू करना चाहते हैं, तो उसका लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। निवेश में फायदा होने के योग बने हुए हैं। भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरे कर लेंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेम जीवन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे, किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है, उन्हें मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको व्यापार में काफी संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। आज धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस होगी। कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छी प्रगति होगी। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने किस्मत का साथ मिलेगा। नया मकान, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य अपनी योजनाओं के तहत पूरा कर लेंगे। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का विचार बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मनोरंजन यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का मनचाहे जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button