विशेष

पिता कल्याण सिंह के शव से लिपटकर रोने लगे बेटे राजवीर, बोले- ‘उनका यह सपना मैं पूरा करूँगा..’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह के निधन के बाद पूरा परिवार शौक में है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है। कल्याण सिंह के शव के अंतिम दर्शन के दौरान उनके बेटे सांसद राजवीर सिंह पिता को याद करके भावुक हो गए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, “बाबू जी का जन्म राम मंदिर के लिए ही हुआ था। आज वह भगवान राम की शरण में चले गए हैं। मैं और मेरा पूरा परिवार राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमसे जो बनेगा वह हम सब करेंगे और बाबू जी के सपनों को पूरा करने में अपना धर्म निभाएंगे।” बता दें, कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार थे और इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने रात 9:15 बजे अंतिम सांस ली।

बता दें,, कल्याण सिंह अपना पहला चुनाव हार गए थे। इसके बाद कल्याण सिंह साल 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। खास बात यह है कि यूपी में वह भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे। बाबरी विध्वंस के बाद कल्याण सिंह ने 6 दिसंबर 1992 को अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद साल 1997 में वह दूसरी बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि, दोनों ही बार कल्याण सिंह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। इसके अलावा कल्याण सिंह 8 बार विधायक रहे, दो बार लोकसभा के सांसद रहे। इसके अलावा चुनावी राजनीति से संन्यास लेने के बाद वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के गवर्नर रहे।

फिलहाल कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ही पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं। वर्तमान में राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश के एटा से सांसद है। राजवीर को लोग प्यार से ‘राजू भैया’ संबोधित करते हैं। बता दें, राजवीर सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं। राजू सिंह के बड़े बेटे का नाम संदीप सिंह है। इसके बाद बेटी पूर्णिमा सिंह, फिर बेटी श्वेता सिंह और उसके बाद उनके सबसे छोटे बेटे का नाम सौरभ सिंह है। राजवीर सिंह के बेटे भी पिता और दादा की तरह ही राजनीति की कमान संभाल रहे हैं। राजवीर सिंह के बड़े बेटे संदीप सिंह को विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें शिक्षा विभाग सौंपा गया है। वर्तमान में संदीप सिंह उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री है।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह से भी बात की है और अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “उनके निधन से मैं निशब्द हूं। कल्याण सिंह.. राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान थे, जो उत्तर प्रदेश के विकास में अपनी एक अमिट छाप छोड़ गए हैं। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात की और संवेदनाएं प्रकट की।”

आगे उन्होंने कहा कि, “भारत के सांस्कृतिक उत्थान में कल्याण सिंह के योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेगी। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व किया करते थे।”

Related Articles

Back to top button