चुटकुले

Funny jokes: पत्नी सुबह-सुबह अपने पति से पूछती है… पत्नी- टोस्ट पर शहद लगा दूँ… खाओगे…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

शादी के बाद ससुर अपने दामाद से….

ससुर- आप दारू पीते हो, शादी से पहले

बताया नहीं था आपने….?

दामाद- आपकी बेटी भी खून पीती है,

यह किसने बताया था मुझे….??

Joke-3

जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो,

उसे उठाने का एक नया तरीका लाया गया है…..!

उसके कान में जाकर धीरे से कह दो, “तेरा बाप तेरा

मोबाइल चेक कर रहा है”

मां कसम नींद हमेशा के लिए ना उड़ जाए तो कहना…..!!

Joke-4

Joke-5

टीचर (क्लास से)- बच्चों जानते हो….? हमारी आने वाली,

पीढ़ी पोलर बीयर और बाघ नहीं देख पाएगी…..?

पिंकू (बीच में बोलते हुए)- अरे तो हम क्या करें….?

हमने भी तो डायनासोर नहीं देखे हैं पर

कभी शिकायत की हो तो बताओ….!!

Joke-6

दो सहेलियां बहुत दिन बाद एक-दूसरे से मिली….

पहली सहेली- तेरा बेटा कितना क्यूट है….!

दूसरी सहेली- हां, मेरे पति पर गया है…!

पहली सहेली- मुझे भी ऐसा ही लड़का चाहिए…!

पति- तो कल आ जाओ घर….!

फंस गया बेचारा….

पति अब हॉस्पिटल में एडमिट है….!!

Joke-7

Joke-8

पिंकी अपने पति के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लेते हुए अखबार पढ़ रही थी….

अखबार पढ़ते हुए पिंकी को एक चटपटी खबर दिखी….

तो उसने पति से कहा- खबर छपी है कि एक 80 साल के कुंवारे बूढ़े ने शादी कर ली….!

पति ठंडी सांस भरते हुए बोला- बेचारे ने लगभग पूरी जिदंगी समझदारी दिखाई…

लेकिन बुढ़ापे में बेवकूफी कर बैठा….!!

Joke-9

एक शराबी की शादी के कार्ड पर लिखवाया गया….

“चखना होगा, दारू भी होगी और सारा जमाना भी होगा,

हमारे चाचू की शादी में आपको,

पव्वा लगाने आना ही होगा”

Joke-10

संजू- यार, तू कल इतना दुखी क्यों था?

राहुल- मेरी पत्नी ने साड़ी के लिए मुझसे 5,000 रूपए लिए थे।

संजू- लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है?

राहुल- मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है

Joke-11

एक दिन मैथ्स के टीचर अपनी क्लास में बच्चों को डांट रहे थे….

टीचर (बच्चों से)- कल जो पहाड़ा याद करके नहीं आया ना उसकी खैर नहीं….!

चम्पू- ठीक है गुरु जी, कल का कल देखेंगे….!

अगले दिन….

टीचर- जो पहाड़ा याद करके नहीं आया है वह मुर्गा बन जाये….!

चम्पू- सर, सूखा मुर्गा या फिर तरी वाला…..??

(ये बोलने के बाद बेचारा चम्पू अब तक अपने टीचर के हाथों पिट रहा है)

Joke-12

पप्पू कुंभ के मेले में प्रार्थना कर रहा था….

हे प्रभु न्याय करो….. हे प्रभु न्याय करो….

हमेशा भाई-भाई को बिछड़ते देखा है कुंभ में…..

कभी पत्नी पर भी ट्राई करो….!!

Joke-13

Related Articles

Back to top button