धार्मिक

सूर्य ग्रहण पर सभी राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव, जानिए आपकी राशि का कैसा रहेगा हाल

इस वर्ष 21 जून 2020 को सूर्य ग्रहण लगने वाला है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यह ग्रहण बहुत ही खास रहेगा, इस ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, किसी राशि के व्यक्ति के जीवन में शुभ परिणाम आ सकता है तो किसी राशि के व्यक्ति के जीवन में बुरे परिणाम भी मिलेंगे, आज हम आपको सूर्य ग्रहण का आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है? किसकी किस्मत खुलेगी और किसको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ेगा, इसके बारे में बताने वाले हैं।

सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोग सूर्य ग्रहण की वजह से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धन में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण के कारण आर्थिक तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर परिवार में पैसों का अभाव बना रहेगा। आप अपनी फिजूलखर्ची पर काबू रखें क्योंकि जरूरत से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोग सूर्य ग्रहण पर थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप चिंतित रहेंगे। आप अपने काम समय पर पूरे करें। आर्थिक स्तर पर यह ग्रहण आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगो को सूर्य ग्रहण की वजह से धन हानि होने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार की भूमि या भवन से संबंधित कार्य ना करें। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। घर परिवार का वातावरण मिलाजुला रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह सूर्यग्रहण अच्छा साबित होने वाला है। आप पैसे के मामले में मजबूत रहेंगे। जीवन साथी से आपको सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी योजनाओं को सरलता से पूरे कर सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रेम जीवन में चल रही खटपट दूर हो सकती है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोग सूर्य ग्रहण की वजह से अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार देख सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता हासिल होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों को ग्रहण के दौरान अपने आप को शांत रखने की जरूरत है। किसी प्रिय व्यक्ति से वाद विवाद हो सकता है। जिसके कारण आप काफी हताश रहेंगे। आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। घरेलू मामलों में समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप कोई भी निवेश करने से बचें। इस समय के दौरान आपको लंबी यात्रा करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण की वजह से परिवार से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आपको अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। आप कहीं भी निवेश ना करें। कार्यस्थल का वातावरण थोड़ा कठिन रहेगा। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी खानपान की आदतों पर एहतियात बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है। ग्रहण की वजह से आपके कामकाज में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है इसलिए आप हर समस्या का समाधान समझदारी से कीजिए। कार्यस्थल में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद बढ़ने की संभावना बन रही है। आपको कुछ जिम्मेदारियां उठानी पड़ेगी। वाहन के प्रयोग में सावधान रहें। परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगो के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपको कई मामलों में अच्छा फल मिलेगा। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी। कार्यस्थल में आपके कामकाज का अच्छा नतीजा मिल सकता है। पुरानी शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं पर आप पूरा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण की वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। यह ग्रहण आपके रिलेशनशिप पर प्रभाव डालेगा। जीवन साथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों से जुड़े हुए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। धन के मामलों में आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। घरेलू सुख साधन में अधिक धन खर्च हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में असफलता मिल सकती है जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें। घरेलू सुख साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। जिससे घर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। ग्रहण के दौरान आपकी तबीयत भी खराब होने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button