धार्मिक

‘बुधादित्‍य राजयोग’ पलटेगा इन राशियों का भाग्य, गरीब भी बन जाएंगे अमीर, होगी खूब आमदनी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। जब कोई दो ग्रह एक ही राशि में प्रवेश करते हैं तो खास युति का निर्माण होता है। ऐसे में अक्सर कोई शुभ योग या राजयोग भी बनता है। दिसंबर माह में ‘बुधादित्‍य योग’ (Budhaditya Yog 2022) बन रहा है। इसे सूर्य और बुध ग्रह मिलकर बना रहे हैं। 3 दिसंबर को बुध ग्रह और 16 दिसंबर को सूर्य ग्रह धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इसी से ‘बुधादित्‍य राजयोग’ बन रहा है। यह योग तीन राशियों के लिए बड़ा शुभ होगा।

मेष राशि

बुधादित्‍य योग मेष राशि के लिए काफी शुभ रहने वाला है। इन्हें एक के बाद एक सभी कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य इनका भरपूर साथ देगा। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह किस्मत के दम पर आसानी से पूरा हो जाएगा। नौकरी के क्षेत्र में इन्हें धन से जुड़े लाभ होंगे। बॉस इनके काम से खुश रहेगा। इनकी सैलरी बढ़ सकती है। प्रमोशन के भी चांस हैं। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए ट्राई कर रहे हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है।

इसी तरह बिजनेस कर रहे लोगों को भी दिसंबर के महीने में काफी फायदा मिलेगा। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। समाज में आपकी इज्जत बढ़ जाएगी। छात्रों को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक रूप से मजबूत बन जाएंगे।

कुंभ राशि

बुधादित्‍य योग कुंभ राशि के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इन्हें कोई बड़ा शुभ समाचार मिलेगा। संतान की ओर से इन्हें काफी सुख नसीब होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। पुराने अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे। पैसों से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होगी। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद को हमेशा साथ रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले खत्म होंगे। नया मकान या नया वाहन खरीद सकते हैं। जिन जातकों की शादी नहीं हो रही है उन्हें कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मीन राशि

बुधादित्य राजयोग का मीन राशि वालों को बड़ा लाभ मिलेगा। जॉब और बिजनेस में आपको आर्थिक रूप से बड़ा लाभ हो सकता है। तीर्थ स्थल के दर्शन हो सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। पुराने सभी दुख दूर होंगे। यदि कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह शुभ समय रहेगा। शेयर मार्केट में लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कई समय से अटके हुए काम आखिरकार पूरे होंगे। रिश्तेदारों से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पैसा कमाने के कई नए साधन मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं वह अपनी मंजिल पर पहुंच सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। भगवान आपका हर काम में साथ देगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button