धार्मिक

फूटी से फूटी किस्मत भी चमक जाएगी, सुबह आंख खुलते ही हथेली पर लिखें ये खास चीज, फिर देखें कमाल

किस्मत हमारी लाइफ में एक बड़ी भूमिका निभाती है। यदि भाग्य अच्छा हो तो कम मेहनत के बावजूद अच्छा फल मिल जाता है। वही किस्मत बुरी हो तो हम चाहे जितनी भी मेहनत कर ले लेकिन मनमर्जी के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती है। आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग हमेशा अपने भाग्य को रोते रहते हैं। कहते हैं कि हमारी किस्मत ही खराब है। ऐसे में आज हम आपको अपनी किस्मत चमकाने का एक बहुत ही सरल और कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।

सुबह-सुबह हाथों पर लिखें ये चीज, चमक जाएगा भाग्य

अपनी खुद की किस्मत को चमकाने के लिए आपको सुबह–सुबह आंख खुलते ही यह उपाय करना होगा। सुबह के समय जैसे ही आपकी नींद खुले तो आप अपने एक हाथ से दूसरे हाथ की हथेली पर अपने गुरु का नाम या इष्ट मंत्र लिखें। यदि आपका सीधा हाथ लिखने के लिए इस्तेमाल होता है तो आप उल्टे हाथ पर इसे लिखें। इसी तरह यदि आप लिखने के लिए उल्टे हाथ का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह सीधे हाथ पर लिखना है।

इष्ट देव का मंत्र या गुरु का नाम लिखने के लिए आपको किसी प्रकार के पेन या पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करना है। बल्कि आपको इसे एक प्रतीकात्मक रूप में लिखना है। उदाहरण के लिए यदि आप कृष्ण भगवान को अपना इष्ट देव मानते हैं तो श्रीकृष्ण का बीज मंत्र अपने हाथ पर लिखें। इसी तरह शिवजी को मानने वाले उनका मंत्र अपने हाथों पर लिखें। ऐसा करते समय अपना पूरा ध्यान अपने इष्ट देव पर ही लगाएं। अपने मन को भटकने ना दें।

क्यों लिखा जाता है इष्ट देव का मंत्र?

 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हमारे हाथों की रेखाएं ही हमारा भाग्य बनाती हैं। इन रेखाओं में हमारे जीवन भर का लेखा जोखा रहता है। आपने जीवन में क्या कमाया और क्या खोया यह सारी जानकारी इसमें समायोजित रहती है। इसलिए यदि सुबह के पवित्र समय में हम अपने इष्टदेव का नाम लेकर उनका मंत्र हथेली पर लिखें तो वह हमारा भाग्य पलट सकते हैं।

इस उपाय के बाद हमारे जीवन की रेखाओं की डोर खुद ईश्वर के हाथ में रहेगी। वह हमें सभी संकटों और दुखों से मुक्ति दिलाएंगे। यह उपाय रोज करने से पूरा दिन काफी अच्छा जाता है। हमारा मन एक सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। हम दिन भर बहुत ज्यादा प्रोडक्टिव हो जाते हैं। इसके साथ ही किस्मत हमारा कदम–कदम पर साथ देती है। इसलिए यह उपाय रोज करना आपके लिए बड़ा लाभकारी सिद्ध होता है।

Related Articles

Back to top button