विशेष

बिजली की रफ्तार से दौड़ता है 8 साल का ये बच्चा, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video

इंटरनेट पर इन दिनों 8 साल का एक बच्चा बहुत छाया हुआ है। इस बच्चे का नाम Rudolph Blaze ingram है। इसे ‘दुनिया का फास्टेट किड’ कहा जाता है। गूगल पर भी Fastest Kid लिखने पर इसका ही नाम सबसे पहले आता है। Rudolph महज 8 साल का है लेकिन जब बात रफ्तार की आती है तो यह बड़े बड़ी लोगों को भी धूल चटा देता है।

उसेन बोल्ट को दुनिया का सबसे तेज आदमी कहा जाता है। Rudolph ने जब 100 मीटर दौड़ लगाई तो उसे इसे पूरा करने में महज 13.48 सेकंड लगे। ये आकड़ा उसेन बोल्ट से सिर्फ 4 सेकंड कम है। गौरतलब है कि बोल्ट ने ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2009’ में 100 की रेस 9.58 सेकंड में पूरी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rudolph Blaze ingram (@blaze_813)


यह बच्चा 60 मीटर की रेस में भी दौड़ा हैं। 2009 में इसे यह रेस पूरी करने में सिर्फ 8.69 सेकंड का समय लगा था। यह बच्चा इंस्टाग्राम पर भी बहुत फेमस है। इसे यहां 5 लाख 47 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उसका अकाउंट उनके पिता Rudolph Ingram संभालते हैं। इस बच्चे के रफ्तार भरे पलों को और नजदीक से देखने के लिए आप उसका इंस्टा अकाउंट फॉलो करत सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rudolph Blaze ingram (@blaze_813)


इस बच्चे का टेलेंट देख भारत के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी इंप्रेस हुए। उन्होंने इस बच्चे का एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा – यह बच्चा एक मशीन की तरह है। जब ये भागता है तो इसे पैर धुंधले दिखते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि यह बड़ा होकर दुनिया का सबसे तेज आदमी बनेगा। पर इस तरह का टेलेंट हमारे 120 करोड़ की आबादी वाले देश में भी जरूर होना चाहिए। जरूर कोई ऐसा टेलेंट छिपा होगा जिसे ढूंढने की जरूरत है। अपने मोबाईल चालू रखिए।


वैसे आप लोगों को इस बच्चे की रफ्तार कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button