समाचार

4 शादियां कर चुके सलमान रुश्दी की एक भी नहीं टिक पाई शादी, कुछ ऐसी है इनकी पर्सनल लाइफ

अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी इन दिनों खुद पर हुए हमले को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान सलमान रुश्दी पर हमला हुआ, जिसमें वह घायल हो गए। सलमान रुश्दी वेंटिलेटर पर हैं और उनकी एक आंख खोने की आशंका बताई जा रही है। सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला हुआ, जिसके बाद उनका लीवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उनके एजेंट ने यह जानकारी दी और कहा कि खबर अच्छी नहीं है।

जाने-माने लेखक और बुकर प्राइज विनर सलमान रुश्दी अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे, तभी एक आदमी मंच पर चढ़ा और रुश्दी को घुसे मारे और चाकू से उन पर वार कर दिया। रुश्दी की गर्दन पर चोट आई है। हमले के बाद रुश्दी मंच पर ही गिर पड़े। कार्यक्रम के दौरान वहां पर जो भी लोग मौजूद थे, उन्होंने हमलावर को धर दबोचा और उसे बाद में हिरासत में ले लिया गया। मंच पर ही रुश्दी को प्राथमिक उपचार दिया गया।

आपको बता दें कि न्यूयॉर्क प्रांत के गवर्नर ने बंदूक हिंसा को रोकने के उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा कि “प्रतिष्ठित शख्सियत सलमान रुश्दी पर एक कार्यक्रम के दौरान हुए हमले की सूचना मिलने पर बेहद दुख हुआ। वह जीवित हैं और उन्हें हवाई मार्ग के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।” बता दें कि सलमान रुश्दी बीते तीन दशक से विवादों में बने हुए हैं। 34 साल पहले उनकी एक किताब पर विवाद आरंभ हुआ था, जो आज तक थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

सलमान रुश्दी ने अपने लेखन से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। सलमान रुश्दी की चार शादियां हुई हैं लेकिन उनकी एक भी शादी टिक नहीं पाई। आज हम आपको सलमान रुश्दी की लव लाइफ के साथ-साथ उनकी चारों पत्नियों के बारे में बताने वाले हैं।

“द सैटेनिक वर्सेज” से शुरू हुआ विवाद

भारत के मुंबई शहर में सलमान रुश्दी का एक ऐसे मुस्लिम परिवार में जन्म हुआ था, जो धर्म का पालन नहीं करता था। एक नास्तिक के रूप में आज उनकी पहचान होती है। उनकी चौथी किताब “द सैटेनिक वर्सेज” को कई मुस्लिमों ने ईशनिंदा बताया, जो कहानी के एक कैरेक्टर को पैगंबर मुहम्मद के अपमान के रूप में देखते हैं।

यह किताब 1988 में प्रकाशित हुई थी, जिसके बाद दुनिया भर में रुश्दी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें रुश्दी के गृह नगर मुंबई में 12 लोगों की जान चली गई। रुश्दी के खिलाफ ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रुहोल्ला खामनेई ने 1989 में फतवा निकाला था। 3 मिलियन डॉलर का इनाम रुश्दी को मारने वाले के लिए रखा गया था।

मौलवी के द्वारा ऐसा कहा गया कि किताब से इस्लाम का अपमान हुआ है। एक फतवे या धार्मिक फरमान में, खामनेई ने “दुनिया के मुसलमानों से किताब के लेखक और प्रकाशकों को जल्दी से फांसी देने का आग्रह किया” ताकि “कोई भी अब इस्लाम के पवित्र मूल्यों को ठेस पहुंचाने की हिम्मत नहीं करे।” किताब को लेकर दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके चलते 59 लोगों की जान चली गई। 9 साल तक रुश्दी को छिपकर रहना पड़ा था, क्योंकि उन्हें जान से मारे जाने की धमकियां मिल रही थी।

चार शादियां कर चुके हैं सलमान रुश्दी

पहली शादी

सलमान रुश्दी की पहली शादी क्लैरिसा लॉर्ड के साथ 1976 में हुई थी। साठ के दशक में एक पॉप कॉन्सर्ट के दौरान क्लैरिसा और रुश्दी की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और उनके बेटे जफर का जन्म हुआ। आपको बता दें कि क्लैरिसा लॉर्ड इंग्लैंड की आर्ट काउंसिल में एक वरिष्ठ साहित्य अधिकारी थीं और एक पब्लिसिटी मैनेजर भी। उन्होंने बाद में प्रमुख साहित्यिक परियोजनाओं में साहित्य प्रबंधक के रूप में कार्य किया। बता दें कि कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आई और 1987 में दोनों ने तलाक ले लिया। कैंसर से जूझने के कारण 1979 में क्लैरिसा की मृत्यु हो गई।

दूसरी शादी

सलमान रुश्दी की दूसरी शादी पुलित्जर फाइनलिस्ट और अमेरिकी लेखिका मैरियन विगिन्स के साथ 1988 में लंदन में हुई थी। दोनों करीब एक दूसरे के साथ 5 साल तक रहे और 1993 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। जब ईरान ने 1989 में उनके खिलाफ फतवा जारी किया था, तब इसी कारण विगिंस और रुश्दी लंबे समय तक छप कर रहे थे।

तीसरी शादी

सलमान रुश्दी की तीसरी शादी 1997 में एलिजाबेथ वेस्ट के साथ हुई थी, जो पैसे से एक लेखिका थीं। सलमान रुश्दी से वह 14 वर्ष छोटी हैं और और 1997 में उनके बेटे का जन्म हुआ था। एक गर्भपात के बाद 2004 में सलमान रुश्दी और एलिजाबेथ का तलाक हो गया।

चौथी शादी

सलमान रुश्दी की चौथी शादी मॉडल व अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी के साथ 2004 में हुई थी। वह उम्र में रुश्दी से 23 साल छोटी हैं। इस शादी के वक्त रुश्दी 51 और लक्ष्मी 28 साल की थीं। एक पार्टी के दौरान इन दोनों की मुलाकात 1999 में हुई थी। उस समय के दौरान रुश्दी अपनी तीसरी पत्नी के साथ रह रहे थे। एलिजाबेथ से तलाक के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने पद्मा लक्ष्मी के साथ शादी रचाई। अमेरिकी मॉडल पद्मा लक्ष्मी ने भी किताब लिखी जो लो-फैट रेसिपी पर आधारित थी। इस किताब के कारण उनके करियर का ग्राफ तेजी से बढ़ा। पद्मा लक्ष्मी का करियर बुलंदियों तक पहुंचा और 2006 में शेफ कुकिंग कॉम्पिटीशन की जज बन गईं। साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया।

चार शादियों के अलावा और भी कई महिलाओं के साथ जुड़ा सलमान रुश्दी का नाम

रिया सेन (2008)

सलमान रुश्दी का नाम साल 2008 में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रिया सेन के साथ भी जुड़ा था। एक क्लब में दोनों की मुलाकात हुई थी और यहीं से दोनों ने अपना नंबर एक दूसरे को दिया था। ऐसे भी अफवाह सामने आई थी कि सलमान रुश्दी अपनी पूर्व पत्नी पद्मा लक्ष्मी को जलाने के लिए इस लिंकआप को चाहते थे। इसी वजह से रिया सेन को न्यूयॉर्क में उनसे मिलने के लिए बुलाया था।

एमी मुलिंस (2009)

जब सलमान रुश्दी की पद्मा लक्ष्मी के साथ चौथी शादी टूट गई तो बाद में पैरालिंपियन खिलाड़ी के साथ सलमान रुश्दी का नाम जुड़ा। उन्होंने मॉडल-अभिनेत्री एमी मुलिंस संग जल्द ही डेटिंग भी शुरू कर दी थी।

पिया ग्लेन (2009)

सलमान रुश्दी का नाम फिल्म अभिनेत्री पिया ग्लेन के साथ भी जुड़ चुका है। पिया ग्लेन उम्र में सलमान रुश्दी से 29 वर्ष छोटी हैं। मीडिया को पिया ग्लेन ने यह बताया कि उनको रुश्दी जीनियस लगे और उन्होंने इस रिश्ते को पुराने जमाने का रोमांस बताया था।

निक्की मिलोवानोविक (2009)

सलमान रुश्दी का नाम उनसे 40 साल छोटी कनाडा में जन्मी गायिका और कलाकार निक्की मिलोवानोविक के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे और बाद में रिलेशनशिप में आ गए। इन दोनों को लंदन में एक साथ देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रुश्दी का सेंस ऑफ ह्यूमर निक्की मिलोवानोविक को बहुत पसंद आया था। वहीं रुश्दी ने यह बताया था कि उनको निक्की का अभिनय पसंद आया था।

Related Articles

Back to top button