धार्मिक

पैरों की उंगलियों में छिपे हैं आपकी किस्मत के गहरे राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

जब भी हमें अपना भविष्य जानना होता है, तो हम किसी पंडित-आचार्य के पास जाते हैं और वहां पर हम अपने हाथों की लकीरों से हम अपने भविष्य को जानने की कोशिश करते हैं। हमारे हाथ हथेली पर अलग-अलग लकीरें होती हैं, जो हमारे भाग्य और भविष्य के कई राज खोल देती हैं। हालांकि हाथ की लकीरों से भविष्य का सटीक पता लगाना सभी लोगों को नहीं आता है। इन्हें सिर्फ अनुभवी आचार्य ही पहचान सकते हैं।

जिस प्रकार से हम अपने हाथ की लकीरों से अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं उसी प्रकार पैर की उंगलियां भी हमारे जीवन से जुड़ी हुई बहुत अहम बातों को बताती हैं। जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के पैरों की उंगलियों को देख कर उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि समुद्री ऋषि के द्वारा सामुद्रिक शास्त्र की रचना की गई थी। इसी वजह से इसका नाम सामुद्रिक शास्त्र पड़ा है।

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की संरचना, शरीर के सभी अंगों से जुड़ी हुई बहुत सी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। उन्हीं में से एक पैरों की उंगलियों से जुड़ी हुई है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पैरों की उंगलियों से किस प्रकार व्यक्ति के व्यक्तित्व को जाना जा सकता है? इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

मोटी उंगलियां

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों के पैरों की उंगलियां मोटी होती हैं, वह स्पष्टवादी और मुंह पर बोलने वाले व्यक्ति माने जाते हैं। यह लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। यह लोग खुशमिजाज और मस्तमौला स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को गुस्सा बहुत कम ही आता है। यह लोग हमेशा यही प्रयास करते रहते हैं कि इनकी वजह से किसी और को कभी दुख ना हो। यह हमेशा दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते रहते हैं।

पतली उंगलियां

जिन लोगों के पैर की उंगलियां पतली होती हैं वह सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कंजूस किस्म के व्यक्ति माने जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन लोगों का दिल भी कठोर होता है। इस तरह के लोग हमेशा आजादी पसंद करते हैं। इसके साथ ही यह लोग लैविश लाइफ जीने के बहुत शौकीन होते हैं।

जिनकी उंगलियों के बीच नहीं होती दूरी

जिन व्यक्तियों के पैरों की उंगलियों के बीच बिल्कुल भी दूरी नहीं होती, वह बहुत सत्यनिष्ठा और ईमानदार माने जाते हैं। यह लोग महफिल से दूर रहना पसंद करते हैं। इन्हें शांति बहुत पसंद होती है। यह लोग हमेशा इसी प्रयास में रहते हैं कि यह सिर्फ उतने ही लोगों को अपने साथ रखें जिसके साथ यह खुशी महसूस कर पाएं। इनका लाइफ पार्टनर भी इनसे बहुत खुश रहता है और यह भी अपने लाइफ पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करते रहते हैं।

जिनकी उंगलियों के बीच होती है ज्यादा दूरी

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों के पैरों की उंगलियों के बीच बहुत ज्यादा दूरी होती है, वह स्वभाव के गर्भीले और स्वार्थी माने जाते हैं। यह लोग बहुत चतुर होते हैं। यह लोग खुद के दम पर अपना एक अलग ही मुकाम हासिल करते हैं। यह लोग अपने जीवन में खूब पैसा कमाते हैं परंतु यह पैसा जोड़ नहीं पाते हैं क्योंकि इन्हें महंगी महंगी चीजों का बहुत शौक होता है। इतना ही नहीं बल्कि इन लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान की प्राप्ति भी होती है।

Related Articles

Back to top button