बॉलीवुड

कभी हैंडसम मर्द हुआ करते थे ये सितारे, लिंग परिवर्तन कर बटोरी थीं जबरदस्त सुर्खियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमर से भरी इस रंगीन दुनिया में आपको हर तरह के चेहरे देखने को मिल जाएंगे। इस इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है। दुनिया भर में इन्होंने अपनी लगन और मेहनत से पहचान बनाई है। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो सफलता की बुलंदियों को छूने की कोशिश में लगे हुए हैं। बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां पर कौन रातों-रात स्टार बन जाए, इसके बारे में बता पाना बहुत ही मुश्किल है।

रोजाना ही इंडस्ट्री में बहुत से लोग अपना करियर बनाने का सपना मन में संजोए आते हैं परंतु सभी को सफलता नहीं मिल पाती है। इसके अलावा कई सितारे ऐसे भी हैं जो सफलता की ऊंचाइयां पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इन सितारों की कड़ी मेहनत के पीछे कई ऐसी सच्ची घटनाएं हैं, जिनके बारे में किसी को भी कुछ मालूम नहीं हो पाता है। आज हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो लिंग परिवर्तन करवाकर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं। ये सितारे कभी हैंडसम मर्द हुआ करते थे लेकिन लिंग परिवर्तन करवाने के बाद यह सुर्खियां बटोर रहें हैं।

गजल धालीवाल

गजल धालीवाल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लेखक और अभिनेत्री हैं। इन्होंने फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” की कहानी लिखी है। वर्तमान समय में यह बॉलीवुड के चर्चित सितारों में से एक मानी जाती हैं। आपको बता दें कि गजल धालीवाल ने अपना जेंडर चेंज करवा कर महिला बनी हैं। कभी यह शर्मिला लड़का हुआ करती थीं, जितना भी उनके परिवार वाले परिवार वाले या उनके दोस्त लड़के के रूप में देखते थे, उतना ही उन्हें लगता था कि वह लोग गलत है क्योंकि वह एक लड़की हैं। गजल धालीवाल में इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया। बाद में उन्होंने अपने कई ऑपरेशन करवाएं और एक लड़की बन गईं।

बॉबी डार्लिंग

आप सभी लोग बॉलीवुड की मशहूर हस्ती बॉबी डार्लिंग को तो अच्छी तरह जानते ही हैं। यह एक सफल अभिनेत्री और मॉडल। हैं भले ही आप सभी लोग इनको बॉबी डार्लिंग के नाम से जानते हैं परंतु इनका असली नाम पंकज शर्मा है। जब इनका जन्म हुआ था तब यह लड़का थीं। 10 वर्ष की उम्र तक पंकज ने लड़कों की तरह व्यवहार किया। एक-दो साल बाद उनके रहन-सहन में भी काफी बदलाव आने लगा। पंकज अपना ज्यादातर समय लड़कियों के साथ व्यतीत किया करते थे। पंकज के बदलते व्यवहार की वजह से मां-बाप काफी चिंतित रहते थे। वर्ष 2010 में उन्होंने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया जिसके बाद उन्होंने अपना नाम पाखी शर्मा रख लिया। बाद में बॉलीवुड में अपना कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बॉबी डार्लिंग रखा।

स्वप्निल शिंदे

फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे बॉलीवुड अभिनेत्रियों जैसे दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, करीना कपूर के फैशन डिजाइनिंग के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि स्वप्निल शिंदे ने 39 वर्ष की उम्र में सायशा शिंदे के रूप में पुनर्जन्म लिया है। हाल ही में उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवाया है। स्वप्निल शिंदे उर्फ़ सायशा शिंदे के अनुसार 6 साल पहले उनको इस बात का एहसास होने लगा था कि उनका शरीर भले ही देखने में पुरुषों की तरह है परंतु कद-काठी और शरीर की संरचना पुरुषों की तरह नहीं लगती है। बाद में उन्होंने अपने अंदर की स्त्री को ढूंढ़ना शुरू किया और चिकित्सकों से मुलाकात कर उनकी खोज पूरी हुई और आखिर में दुनिया को उन्होंने अपना नया परिचय दिया।

शिनाता सांघा

शिनाता सांघा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शिनाता सांघा दक्षिण एशिया की प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। इन्होंने जेंडर चेंज कराने के पश्चात कई तरह के ब्यूटी इनाम भी जीता है। आपको बता दें कि शिनाता सांघा कई मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं। वर्ष 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब भी इनके नाम है।

Related Articles

Back to top button