बॉलीवुड

छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं ये 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस, भीड़ में मनचलों ने की थी ऐसी शर्मनाक हरकत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के प्रति फैंस की दीवानगी देखने लायक है। फैंस इन सितारों को देखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे मनचले फैंस भी होते हैं जो इन सितारों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। जी हां, बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके साथ पब्लिक प्लेस में छेड़छाड़ की गई थी। फैंस इनको गलत ढंग से छूने की कोशिश कर रहे थे।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। इनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आपको बता दें कि दिवाली स्पेशल मैगजीन के लॉन्च के दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बेकाबू भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया था और उसी भीड़ में से एक मनचला इनको गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काफी गुस्से में आ गईं थीं। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर दीपिका पादुकोण काफी असहज हो गईं।

जरीन खान

अभिनेत्री जरीन खान भी छेड़खानी का शिकार होते-होते बचीं हैं। आपको बता दें कि जब जरीन खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आईं हुईं थीं तब इनको फैंस की भीड़ ने घेर लिया था। इनको कोई विशेष सुरक्षा मुहैया भी नहीं कराई गई थी।

सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी पब्लिक प्लेस में फैंस के दुर्व्यवहार का शिकार हो चुकीं हैं। यह उस समय की बात है जब फिल्म “वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई” को दोबारा सक्सेस मिली थी। तब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने को-स्टार अक्षय कुमार के साथ अजमेर गईं थीं। उसी समय भीड़ ने इनको घेर लिया था और कुछ क्रेजी फैंस के द्वारा इनके शरीर को छूने की कोशिश की गई।

सुष्मिता सेन

अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भला कौन नहीं जानता, यह बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ पूर्व मिस यूनिवर्स भी हैं, लेकिन यह भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकीं हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन के साथ पुणे में ज्वेलरी स्टोर के इनॉग्रेशन के दौरान छेड़छाड़ की घटना हुई थी। जब सुष्मिता वहां से वापस जाते समय कार में बैठने के लिए अपने अपने कदम बढ़ाए थे तब भीड़ ने उनको चारों तरफ से घेर लिया था। एक मनचले ने भीड़ का फायदा उठाकर उनको छूने की कोशिश भी की थी।

कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ दो बार छेड़छाड़ का शिकार हो चुकीं हैं। वर्ष 2005 में जब कोलकाता में आयोजित दुर्गा पूजा में कैटरीना कैफ शामिल होने के लिए पहुंची थी तब जैसे ही इनका इवेंट पूरा हुआ तो भीड़ ने उनको घेर लिया था और कुछ मनचलों ने इनकी बॉडी को टच करने की भी कोशिश की थी और बाद में 2010 वर्ष में फिल्म “तीस मार खां” के प्रमोशन के दौरान कैटरीना कैफ छेड़छाड़ का शिकार हुईं थीं, लेकिन उस समय के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने उनको बचा लिया था।

ईशा देओल

अभिनेत्री ईशा देओल भी वर्ष 2005 में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकीं हैं, लेकिन इन्होंने गलत व्यवहार करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इन्होंने तो ऐसा करने वाले लोगों में से एक को तमाचा भी लगा दिया।

Related Articles

Back to top button