बॉलीवुड

30 अक्टूबर को काजल अग्रवाल करने वाली है शादी, जानिये कौन है इन का होने वाला दूल्हा

साउथ इंडियन मूवीज की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। मीडिया में कई दिनों से काजल अग्रवाल की शादी को लेकर चर्चा हो रही थी। लेकिन काजल की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया था। हालांकि अब काजल अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी शादी की खबर दी है।

 

View this post on Instagram

 

#comali100days in @raw_mango & @silverstreakstore styled by @shreejarajgopal ??

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

 

View this post on Instagram

 

No. It’s not a headache.

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके अपनी शादी  की जानकारी दी है।काजल ने जैसे ही अपनी शादी की डेट अपने फैंस से शेयर की है। वैसे ही उनके फैंस ने उन्हें कमैंट्स में बधाई देना शुरू कर दिया। काजल की इस पोस्ट को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। आपको बता दें कि काजल अग्रवाल के हमसफ़र कोई बॉलीवुड हीरो नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन है। 

30 अक्टूबर को मुंबई में इनसे कर रही है शादी 

 

View this post on Instagram

 

♾??

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

काजल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वह 30 अक्टूबर को मुंबई में एक प्राइवेट सेरिमनी में गौतम किचलू  से शादी करने जा रही है। काजल ने आगे लिखा है कि मौजूदा हालातों की वजह से सब की जिंदगियों में जरूर थोड़ी परेशानियां आई है। इस बीच वे खुश है कि वे दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। काजल ने आगे अपने फैंस को उनके सपोर्ट और प्यार के लिए थैंक्यू कहां है और उनसे अपनी शादी के लिए ब्लेसिंग्स मांगी है। काजल ने अंत में यह भी बताया कि शादी के बाद भी वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बनी रहेंगी। यह बताते हुए काजल ने लिखा है कि, वह शादी के बाद भी वह काम हमेशा करती रहेगी जो काम करना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है अपने “दर्शकों को एंटरटेन करना”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काजल की शादी के फंक्शन 2 दिन चलेंगे। आपको बता दें कि काजल अग्रवाल के हमसफर गौतम एक बिजनेसमैन और इंटीरियर डिज़ाइंस कला के शौकीन और प्रशंसक हैं। रिपोर्ट के अनुसार काजल की इंगेजमेंट गौतम से पहले ही हो चुकी है और यह अरेंज्ड-लव मैरिज है।

 

View this post on Instagram

 

Wearing @asalabusandeep styled by @harmann_kaur_2.0 ?

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

2004 में बॉलीवुड से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

काजल ने 2004 की फ़िल्म ‘क्यों हो गया ना’ से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय स्टारर फ़िल्म में उन्होंने ऐश्वर्या की बहन का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन भी थे। इसके बाद काजल साउथ चली गयीं। उन्होंने तेलुगु फ़िल्म इंडस्ट्री की कई हिट फ़िल्मों में काम किया। तमिल भाषा की फ़िल्में भी कीं। दक्षिण भारत में काजल की बड़ी फैन फॉलोइंग है। 2011 में काजल ने रोहित शेट्टी की कॉप एक्शन ड्रामा ‘सिंघम’ से बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ वापसी की। इसके बाद 2013 की फ़िल्म ‘स्पेशल 26’ में वो अक्षय कुमार के साथ नज़र आयीं। काजल की आख़िरी हिंदी फ़िल्म ‘दो लफ़्ज़ों की कहानी’ है, जिसमें रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे। अब संजय गुप्ता की ‘मुंबई सागा’ में काजल फीमेल लीड रोल में नज़र आएंगी।

Related Articles

Back to top button