विशेष

खूबसूरती में अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं इन नेताओं की पत्नियां, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं और इसी वजह से वे अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सुंदरता का कोई जवाब नहीं है, लेकिन आज हम आपको अभिनेत्रियों की खूबसूरती के बारे में नहीं बल्कि देश के राजनेताओं की पत्नियों की खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं।

जी हां, देश के कुछ चुनिंदा राजनेताओं की पत्नियां खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। इनकी खूबसूरती के सामने कई अभिनेत्रियां फेल हैं। तो आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

डिम्पल यादव- अखिलेश यादव 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती हैं, क्योंकि डिंपल की खूबसूरती किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। डिंपल यादव न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि उनका सहज स्वभाव भी लोगों को खूब पसंद आता है।

बता दें कि डिंपल 3 बच्चों की मां हैं, मगर उनकी खूबसूरती आज भी कम नहीं हुई है। खैर, डिंपल खुद भी एक राजनेता हैं और यूपी की राजनीति में अच्छी खासी समझ रखती हैं। बता दें कि डिंपल यादव यूपी के कन्नौज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद थीं।

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया – ज्योतिरादित्य सिंधिया 

भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी बरोड़ा के गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं।

प्रियदर्शनी भी कमाल की खूबसूरत हैं और उनकी खूबसूरती के चर्चे अक्सर होते रहते हैं। बता दें कि प्रियदर्शिनी की खूबसूरती को देख फेमिना ने उन्हें 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था।

सारा पायलट-सचिन पायलट 

कांग्रेस के जाने माने नेता और राजस्थान की राजनीति में जबरदस्त पकड़ रखने वाले सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। बता दें कि सारा, जम्मू कश्मी के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला की बेटी हैं। सचिन और सारा की लव मैरिज हुई है।

तेज प्रताप सिंह यादव – राजलक्ष्मी यादव

समाजवादी पार्टी के कर्ता धर्ता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी यादव से शादी की थी। शादी के बाद राजलक्ष्मी अक्सर अपनी खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहने लगीं।

बता दें कि तेज प्रताप और राजलक्ष्मी दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। दोनों ने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा कैंपस में एक साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। इन दोनों की शादी में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।

मिलिंद देवड़ा – पूजा शेट्टी देवड़ा 

महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता मिलिंद देवड़ा की पत्नी पूजा शेट्टी देवड़ा भी खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। पूजा का बॉलीवुड कनेक्शन भी है। दरअसल पूजा, फिल्म प्रोड्यूसर मनमोहन शेट्टी की बेटी हैं। ऐसे में पूजा ग्लैमर की दुनिया में ही पली बढ़ी हैं, तो उनका खूबसूरत होना लाजमी है।

बता दें कि मिलिंद और पूजा ने साल 2008 में शादी रचाई थी। मिलिंद राजनीति में सक्रिय हैं, तो वहीं उनकी पत्नी पूजा वाक वाटर मीडिया कंपनी की प्रमुख हैं।

अनुराग ठाकुर – शेफाली ठाकुर 

वैसे तो अनुराग ठाकुर  खुद काफी हैंडसम और डैशिंग लगते हैं, वहीं उनकी पत्नी शेफाली भी दिखने में बहुत खूबसूरत हैं। खूबसूरती के साथ साथ शेफाली अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। अनुराग और शेफाली ने साल 2002 में शादी की थी। शादी के बाद शेफाली ने अपने फैशन सेंस में बदलाव किया और वो अक्सर मीडिया की नजरों में बनी  रहती हैं।

कलिकेश नारायण सिंह – मेघना आरएल राणा 

बीजू जनता दल के लोकप्रिय नेता कलिकेश नारायण सिंह की पत्नी मेघना की खूबसूरती का भी कोई जवाब नहीं है। कलिकेश जहां, उड़ीसा की राजनीति के कद्दावर हैं, तो वहीं मेगना ने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। कलिकेश औ मेघना ने साल 2008 में एक दूसरे से शादी रचाई थी।

सुखवीर सिंह बादल- हरसिमरत कौर 

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर भी कमाल की खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती के सामने बड़ी बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी फेल हो जाती हैं।

बता दें कि हरसिमरत कौर बादल शिरोमणी अकाल दल की सांसद हैं और मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। हालांकि किसानों के मुद्दे पर तनातनी के कारण हरसिमरत कौर ने पिछले दिनों सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

दिग्विजय सिंह – अमृता राय 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साल 2015 में खुद से 24 साल छोटी अमृता राय संग शादी रचाई थी। बता दें कि अमृता पेशे से पत्रकार और एक न्यूज एंकर हैं।

न्यूज एकरिंग की दुनिया में अमृता राय सबसे खूबसूरत एंकर की लिस्ट में शुमार हैं। अमृता की खूबसूरती को देख दिग्विजय उन्हें अपना दिल दे बठे थे। बता दें कि अमृता राय ने दिग्विजय से शादी करने से पहले आनंद प्रधान संग शादी की थी, हालांकि साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।

Related Articles

Back to top button