अजब ग़जबमनोरंजन

300 मेहमानों के सामने दूल्हे ने ली चुम्मी, गुस्से में थाने चली गई दुल्हन, रख दी ऐसी डिमांड

Kiss एक ऐसी चीज है जिससे एक लड़का और एक लड़की अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ लोग शादी के पहले भी Kiss कर लेते हैं तो कुछ शादी के बाद ही करना पसंद करते हैं। आमतौर पर यह एक निजी चीज होती है जिसे लोग प्राइवेट में ही करना पसंद करते हैं। लेकिन जरा सोचिए क्या होगा जब कोई दूल्हा शादी वाले दिन इतना उत्साहित हो जाए कि 300 मेहमानों के सामने दुल्हन की चुम्मी ले लें।

उत्तर प्रदेश के संभल में एक दूल्हे ने बड़ा ही डेयरिंग काम किया। उसने भरी महफिल में दुल्हन को चूम लिया। हालांकि इस बात से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि सीधा पुलिस स्टेशन जा पहुंची। वह दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने लगी। इतना ही नहीं उसने तो दूल्हे के साथ ससुराल जाने तक से इंकार कर दिया। तो चलिए इस अजब-गजब मामले को विस्तार से जानते हैं।

दूल्हे ने शादी में किया दुल्हन को Kiss

दरअसल रमेश और रवीना (बदले हुए नाम) ने यूपी सामूहिक विवाह योजना 2022 के तहत 26 नवंबर को शादी की थी। 28 नवंबर को इनकी रिसेप्शन पार्टी थी। यहां दोनों स्टेज पर बैठे थे और मेहमानों से मिल रहे थे। शादी में तो करीब 300 मेहमान थे। लेकिन तभी दूल्हा अचानक रोमांटिक हुआ और उसने सबके सामने दुल्हन को चूम लिया।

दूल्हे की यह हरकत देख दुल्हन बुरी तरह भड़क गई। वह स्टेज छोड़कर अपने कमरे में चली गई। यहां परिजन उसे वापस स्टेज पर चलने के लिए मनाते रहे। लेकिन वह नहीं मानी और बोली मुझे पुलिस थाने जाना है। आखिरकार दुल्हन पुलिस स्टेशन पहुंच गई। यहां उसने जबरन किस करने वाले दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

गुस्से में थाने पहुंची दुल्हन

दुल्हन ने शिकायत करते हुए कहा “अब मैं इसके (दूल्हे के) साथ नहीं रह सकती। मैं अपने घर ही रहना चाहती हूं। जो शख्स 300 लोगों के सामने ऐसी ओछी हरकत कर सकता है। वह भला जीवन में कभी कैसे सुधर सकता है? आपको इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

उधर इस पूरे मामले में दूल्हे ने अपनी एक अलग ही कहानी बताई। उसने कहा कि दुल्हन ने उससे एक शर्त लगाई थी। दुल्हन ने कहा था कि यदि आप मुझे स्टेज पर सबके सामने चूम लोगे तो मैं आपको 1500 रुपए दूंगी। और ऐसा नहीं कर पाए तो आप मुझे 3000 रुपए देना। अब वह शर्त हार गई और पैसे नहीं देना चाहती इसलिए ऐसे नाटक कर रही है।

हालांकि जब पुलिस ने दुल्हन से इस शर्त के बारे में पूछा तो उसने साफ इंकार कर दिया। वह बोली हमारे बीच ऐसी कोई शर्त नहीं लगी थी। कई देर इस मामले पर बहस चली। दुल्हन ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। ऐसे में आखिर सहमति से दूल्हा-दुल्हन अलग हो गए। चुकी उनकी शादी अभी रजिस्टर्ड नहीं हुई, इसलिए पुलिस ने उन्हें तलाक की अर्जी देने की सलाह दी।

Related Articles

Back to top button