बॉलीवुड

कभी बॉलीवुड पर राज करती थी मीनाक्षी शेषाद्रि, आज जी रही है ऐसी ज़िदंगी

80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में अपनी सुंदरता और कमाल की एक्टिंग स्लिक्स के कारण पॉपुलर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि काफी लंबे से इंडस्ट्री से दूर हैं। करीब 25 सालों से मीनाक्षी भारत में नहीं रहती। कहते हैं कि एक समय में मीनाक्षी शेषाद्रि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को टक्कर देती थी। लेकिन बाद में मीनाक्षी ने इंडस्ट्री को छोड़ दिया। चलिए जानते हैं कि इन दिनों मीनाक्षी शेषाद्रि कहां है?

25 सालों से भारत से दूर है मीनाक्षी-

बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि पिछले 25 सालों से अमेरिका के डलास में रह रही हैं। साल 1995 में उन्होंने भारतीय मूल के हरीश मायर से शादी कर ली थी। जो कि अमेरिका में रहते थे और एक इनवेस्टमेंट बैंक हैं। मीनाक्षी और हरीश एक पार्टी में मिले थे और दोनों ने बाद में परिवार वालों को बिना बताए शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद भी मीनाक्षी ने फिल्में की। मीनाक्षी की आखरिरी फिल्म दो राहें थी। लेकिन किसी कारण की वजह से वो कभी रिलीज नहीं हो पाई।

मीनाक्षी शेषाद्रि अब 56 साल की हो चुकी हैं। उनके दो बच्चे हैं। जिनका नाम जोश मैसूर और केन्द्रा मैसूह है। भले ही मीनाक्षी आज सिल्वर स्क्रिन से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ख़ासा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी, फैमिली और अपने शानदार घर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। घर-गृहस्थी के जीवन में जुटी अभिनेत्री मीनाक्षी कभी-कभी इंडिया आती है।

आलीशान है मीनाक्षी शेषाद्रि का घर-

बता दें कि मीनाक्षी और उनके पति हरीश का अमेरिका का एक आलीशान मैंशन है। खूबसूरत स्विमिंग पुल और गार्डन उनके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। मीनाक्षी को घर सजाने का बेहद शौक है इसीलिए उन्होंने अपने घर को अपने हिसाब से डिजाइन कराया है और सुंदर सजाया है।

मीनाक्षी का असली नाम-

क्या आप जानते हैं कि मीनाक्षी का असली नाम मीनाक्षी नहीं बल्कि शशिकला शेषाद्रि है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला। मीनाक्षी को इंडस्ट्री में अभिनेता मनोज कुमार लाए थे। मिस इंडिया रह चुकी मीनाक्षी झारखंड के सिंदरी से हैं और एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी। जो कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन सुभाष घई की फिल्म हीरो ने मीनाक्षी शेषाद्रि को एक अलग पहचान थी।

फिल्म हीरो के अलावा उन्होंने दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्म भी दी। जिसके लिए उनको अवॉर्ड भी दिया गया। और मीनाक्षी रातों-रात स्टार बन गई। उनकी फिल्मों ने करोड़ों की कमाई की। इतनी कमाई उस ज़माने में सिर्फ अमिताभ बच्चन की फिल्म किया करती थी। मीनाक्षी शेषाद्रि के सामने फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लगने लगी थी। उन्होंने अपने करियर में जुर्म, आवारा बाप, बेवफाई, घायल, घातक, शंहशाह जैसे कई बेहतरीन फिल्में की।

उन्हें दो बार बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया। उनका स्टारडम इतना बढ़ गया था कि वो बॉलीवुड की टॉप एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती थी। अपने फिल्मी करियर में मीनाक्षी ने हर बड़े हीरो से साथ फिल्में की। लेकिन बाद में मीनाक्षी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Articles

Back to top button