समाचार

छात्रा के प्यार में पागल हुई महिला टीचर, शादी के लिए बदल लिया जेंडर, बन गई मीरा से आरव

कहते हैं प्यार अंधा होता है। जब किसी को प्यार का कीड़ा काटता है तो वह उम्र, धर्म, सूरत और यहां तक कि जेंडर भी नहीं देखता है। अब राजस्थान की ये अनोखी लव स्टोरी ही देख लीजिए। यहां एक लेडी टीचर को अपनी छात्रा से इश्क हो गया। ये प्यार इतना परवान चढ़ा कि महिला टीचर ने अपनी फीमेल स्टूडेंट से शादी करने के लिए अपना जेंडर तक बदल लिया। तो चलिए इस अजब प्यार की गजब कहानी को विस्तार से जानते हैं।

लेडी टीचर को हुआ छात्रा से प्यार

दरअसल यह अनोखी लव स्टोरी (Strange Love Story) राजस्थान के भरतपुर की है। यहां मीरा नाम की एक महीला टीचर राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पीटी शिक्षका हैं। इसी स्कूल में कल्पना नाम की एक स्टूडेंट पढ़ती है। कल्पना स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव है। वह एक शानदार कबड्डी खिलाड़ी है वह तीन बार नेशनल लेवल पर खेल चुकी है।

शिक्षिका मीरा को कल्पना का हुनर और खेल बड़ा पसंद आता था। वह उसे मन ही मन चाहने लगी थी। एक दिन उसने अपने मन की भावनाएं कल्पना को बता दी। फिर कल्पना भी उसे पसंद करने लगी। और इस तरह शिक्षिका और छात्रा की प्रेम कहानी शुरू हुई। जल्द दोनों ने एक दूसरे से शादी की इच्छा जताई। इसके बाद मीरा ने कहा कि वह इस शादी के लिए अपना जेंडर बदल लेगी।

जेंडर चेंज कर रचा ली शादी

अब टीचर मीरा से जेंडर चेंज ऑपरेशन करवाया और वह मीरा से आरव बन गई। इसके बाद आरव और कल्पना शादी के बंधन में बंध गए। हैरत की बात ये रही की इनकी शादी का घरवालों ने कोई विरोध नहीं किया। मीरा (अब आरव) कुल 5 बहनें हैं। मीरा सबसे छोटी है। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। मीरा को ये सरकारी नौकरी महिला कोटे से मिली थी। हालांकि अपना जेंडर बदलने के बाद आरव की जॉब में कई दिक्कतें आ रही है।

आरव के पिता बताते हैं कि उनकी बेटी हमेशा से लड़को जैसी रहती थी। वह बचपन से लड़को के साथ दोस्ती कर उनके जैसा व्यवहार करती थी। उसकी शादी से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने बेटी के जेंडर चेंज करने का समर्थन भी किया था। उधर स्टूडेंट कल्पना भी अपनी टीचर के जेंडर बदलकर उससे शादी कर बड़ी खुश हैं। अब ये अनोखी प्रेम कहानी पूरे गांव और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

वैसे इस अनोखी लव स्टोरी पर आपकी क्या राय है? क्या आप ऐसी प्रेम कहानी को सपोर्ट करते हैं? अपने जवाब हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button